न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड: हरियाणा में अलर्ट, सरकार सतर्क; पुलिस को जारी किए गए कड़े आदेश

हरियाणा में वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया। पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित अशांति रोकने के लिए कड़े आदेश दिए गए। राजनीतिक हलचल, राहुल गांधी का दौरा, अमित शाह का गुरुग्राम आगमन और नगर पालिका कर्मचारी संघ के आंदोलन से प्रदेश में सुरक्षा सतर्कता बढ़ गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 12:13:15

IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड: हरियाणा में अलर्ट, सरकार सतर्क; पुलिस को जारी किए गए कड़े आदेश

हरियाणा में सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद राज्य में उत्पन्न हुए तनाव और असंतोष को देखते हुए सरकार ने पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी है। संभावित विरोध और सार्वजनिक अशांति को देखते हुए सोमवार रात कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया गया।

मुख्य सचिवालय की राजनीतिक शाखा ने सभी डीसी, एसपी, आईजीपी और पुलिस आयुक्तों को निर्देशित किया है कि वे किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहें। अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि स्थानीय संगठनों, सामाजिक और सामुदायिक नेताओं के साथ समन्वय बनाए रखते हुए संभावित तनाव पर पैनी नजर रखें। किसी भी गतिविधि जो शांति या सौहार्द को प्रभावित कर सकती है, उस पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। स्थिति की नियमित रिपोर्ट सीधे सरकार को भेजी जाएगी।

राजनीतिक माहौल और राहुल गांधी का दौरा

महापंचायत द्वारा दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम आज पूरा हो रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज आईएएस अमनीत पी कुमार के आवास पर पहुंचेंगे। उनके साथ सोनिया गांधी के आने की भी संभावना है। उनके दौरे से राजनीतिक पारा बढ़ गया है और प्रदेश में सियासी हलचल और तेज हो गई है।

विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक दबाव को देखते हुए डीजीपी शत्रुजीत कपूर को अचानक छुट्टी पर भेज दिया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने इसकी अवधि स्पष्ट नहीं की। हरियाणा सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, वाई पूरन कुमार का पोस्टमार्टम अभी तक नहीं हुआ है। उनकी पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार ने पोस्टमार्टम की अनुमति देने से इनकार किया है और मांग कर रही हैं कि पहले सुसाइड नोट में नामजद सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अब यह देखना होगा कि डीजीपी की छुट्टी के बाद वह पोस्टमार्टम के लिए राजी होंगी या नहीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा और सुरक्षा तैयारी

वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद प्रदेश का माहौल तनावपूर्ण हो गया है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा रद्द कर दिया गया। वह 17 अक्टूबर को सोनीपत में होने वाली रैली को संबोधित करने वाले थे। इसके अलावा, प्रदेश की नायब सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाली रैली भी स्थगित कर दी गई।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुग्राम आएंगे। वह नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और एनएसजी के विशेष जवानों को संबोधित करेंगे। साथ ही, ब्लैक कैट स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह में भाग लेंगे और एनएसजी की मैग्जीन का विमोचन करेंगे।

नगर पालिका कर्मचारी संघ का आंदोलन

वाई पूरन कुमार के परिवार के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगा। संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि आज एक प्रतिनिधि मंडल सेक्टर 24 स्थित परिवार के आवास पर जाकर सांत्वना देगा। इसके बाद आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगा और आवश्यकता पड़ने पर कोई बड़ा और कठोर निर्णय भी लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत