न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा के मुख्यमंत्री से सीधे करें शिकायत, अधिकारी नहीं सुन रहे तो इस नंबर पर करें संपर्क

हरियाणा के नागरिक अब अधिकारियों द्वारा अनसुनी समस्याओं की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से कर सकते हैं। फोन, ईमेल, सीएम विंडो पोर्टल और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कर समाधान पाएँ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Sep 2025 11:17:41

हरियाणा के मुख्यमंत्री से सीधे करें शिकायत, अधिकारी नहीं सुन रहे तो इस नंबर पर करें संपर्क

देश में अक्सर आम नागरिक सरकारी कामों के लिए इधर-उधर भटकते हैं। कई बार अधिकारी समय पर समस्याओं को सुनते नहीं हैं या उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। हरियाणा के लोग भी इस समस्या का सामना कई बार करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने जनता की शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए कई माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं—फोन नंबर, ईमेल, सीएम विंडो पोर्टल और ऑनलाइन पोर्टल—जिसके जरिए नागरिक आसानी से अधिकारियों की लापरवाही या अनसुनी समस्याओं की शिकायत सीधे सीएम से कर सकते हैं।

सीएम से सीधे कैसे करें शिकायत

यदि अधिकारियों की ओर से आपकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से सीधे संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए आप 0172-2749396 या 0172-2749409 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा नागरिक ईमेल के जरिए भी शिकायत भेज सकते हैं। आधिकारिक ईमेल आईडी है cmharyana@nic.in पत्र के माध्यम से भी सीएम तक अपनी समस्या पहुंचाई जा सकती है।

सीएम विंडो पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज करें

हरियाणा सरकार ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम विंडो पोर्टल भी शुरू किया है। इस पोर्टल पर दर्ज शिकायतें संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों तक तुरंत पहुंचती हैं और समय पर समाधान सुनिश्चित होता है। शिकायत दर्ज करने के लिए लोग डीसी ऑफिस, एसडीएम ऑफिस या हरियाणा सचिवालय जा सकते हैं। इसके अलावा पुलिस से जुड़ी शिकायतें सीधे हरियाणा पुलिस ऑनलाइन पोर्टल पर भी दर्ज कराई जा सकती हैं।

शिकायतों की नियमित समीक्षा और सुरक्षा

हरियाणा सरकार हर सप्ताह सीएम विंडो पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित करती है। अधिकारियों को इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे पूर्व तैयारी के साथ बैठक में शामिल हों और आवश्यकता पड़ने पर फील्ड अधिकारियों को भी साथ लाएं। बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने का प्रावधान भी किया गया है। साथ ही, सरकार का दावा है कि पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतें और कॉल का डाटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। सिस्टम को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि बिजली न होने पर भी चार दिन तक बिना रुके काम करता रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत