न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं, मानेसर लैंड स्कैम में चलाया जाएगा मुकदमा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मानेसर लैंड स्कैम में ट्रायल तय। हाई कोर्ट ने याचिका खारिज, अब सीबीआई विशेष अदालत में होगी सुनवाई। जानें केस की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Nov 2025 3:02:01

हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं, मानेसर लैंड स्कैम में चलाया जाएगा मुकदमा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए बड़ी कानूनी चुनौती सामने आ गई है। मानेसर लैंड घोटाले के मामले में उनके खिलाफ अब मुकदमा चलाया जाएगा, क्योंकि पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने हुड्डा द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है।

हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

भूपेंद्र हुड्डा ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस मामले के अन्य आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने स्टे दे दिया है, इसलिए केवल उनके खिलाफ ट्रायल चलाना अनुचित होगा। हालांकि कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया और अब मामला पंचकूला स्थित सीबीआई विशेष अदालत में आगे बढ़ेगा, जहां हुड्डा पर आरोप तय किए जाएंगे।

सीबीआई ने पहले ही चार्जशीट दाखिल की

सूत्रों के अनुसार, मानेसर लैंड स्कैम में सीबीआई पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आरोप तय होने के बाद ही भूपेंद्र हुड्डा पर ट्रायल शुरू होगा।

मुख्यमंत्री रहते हुए हुड्डा ने मानेसर क्षेत्र में आईएमटी रद्द कर 25 अगस्त 2005 को सेक्शन-6 का नोटिस जारी किया था। इसके तहत उन्होंने 25 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अवार्ड तय किया और सेक्शन-9 का नोटिस भी जारी किया। आरोप है कि बिल्डर्स ने लगभग 400 एकड़ जमीन किसानों से औने-पौने दामों पर खरीदी थी।

किसानों को हुआ भारी नुकसान

चार्जशीट में यह भी दावा किया गया है कि 2007 में हुड्डा सरकार ने 400 एकड़ जमीन को अधिग्रहण से मुक्त कर दिया, जिससे किसानों को करीब 1,500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

सीबीआई ने इस मामले की जांच 2015 में शुरू की थी और सितंबर 2018 में 34 आरोपियों के खिलाफ 80 पन्नों की चार्जशीट अदालत में पेश की। अब सीबीआई की विशेष अदालत भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप तय कर मामले की सुनवाई करेगी।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने मानेसर लैंड स्कैम में सीबीआई जांच का निर्देश दिया था। अदालत ने पाया कि हुड्डा सरकार का 2007 का अधिग्रहण रद्द करने का फैसला दुर्भावनापूर्ण और धोखाधड़ी पूर्ण था। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को यह निर्देश दिया कि बिचौलियों द्वारा कमाए गए अनुचित लाभ की जांच की जाए और राज्य सरकार को हर एक पैसा वसूलने का आदेश दिया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत