न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: 18 महीने की मासूम को नाले में फेंका, CCTV फुटेज से खुला राज

फरीदाबाद में 18 महीने की मासूम बच्ची को नाले में फेंकने की दर्दनाक घटना सामने आई है। CCTV फुटेज से खुलासा हुआ कि बच्ची को उसकी मां ने ही कथित तौर पर जिंदा नाले में फेंका। पुलिस जांच जारी है और मामला पूरे इलाके में सनसनी फैला रहा है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 27 Apr 2026 11:29:56

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: 18 महीने की मासूम को नाले में फेंका, CCTV फुटेज से खुला राज

फरीदाबाद से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची की मौत के मामले ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है। नाले में मिले मासूम के शव के मामले में पुलिस जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि बच्ची को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी मां ने ही कथित तौर पर जिंदा नाले में फेंक दिया था। पानी में डूबने के कारण मासूम की मौत हो गई।

CCTV फुटेज से खुला राज

ndtv की खबर के अनुसार, इस मामले में घटना से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला अपनी 18 महीने की बच्ची को गोद में लेकर जाती हुई नजर आ रही है। हालांकि, जब वह वापस लौटती है तो बच्ची उसकी गोद में नहीं होती। इसी फुटेज को अहम सुराग मानते हुए क्राइम ब्रांच ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद मामले की परतें खुलने लगीं।

यह पूरी घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, जब पल्ला थाना क्षेत्र के धीरज नगर और टीटू कॉलोनी पार्ट-2 के बीच बहने वाले नाले में एक मासूम का शव मिला था। स्थानीय लोग इस नाले को ‘बुढ़िया नाला’ के नाम से भी जानते हैं। शव लोहे के जाल में फंसा हुआ पाया गया था। सबसे पहले दो स्कूली बच्चों ने इसे देखा और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

जिंदा हालत में नाले में फेंकने का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची को नाले में फेंकने से पहले वह जिंदा थी। आशंका जताई जा रही है कि गिरने के बाद पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। जांच में यह भी सामने आया है कि मृत बच्ची अपने परिवार की छठी संतान थी और उससे पहले परिवार में पांच बेटियां हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आर्थिक तंगी और गरीबी को इस दर्दनाक कदम की वजह बताया जा रहा है। बच्ची के माता-पिता धीरज नगर की झुग्गी में रहते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है।

पुलिस जांच जारी, इलाके में सनसनी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है। इस घटना ने एक बार फिर समाज और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में एक मां को ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत