न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फरीदाबाद में हादसा: मकान में AC फटा, पति-पत्नी और बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक मकान में एसी ब्लास्ट से लगी आग में पति-पत्नी और बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल। दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 11:36:51

फरीदाबाद में हादसा: मकान में AC फटा, पति-पत्नी और बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

हरियाणा के फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक मकान में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में ब्लास्ट होने के कारण आग फैल गई। इस भीषण आग में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

हादसा सुबह 3 बजे हुआ

सूत्रों के अनुसार यह हादसा सोमवार सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब पूरा परिवार अपने-अपने कमरों में सो रहा था। फर्स्ट फ्लोर पर लगी आग से उठता धुआं सीधे सेकंड फ्लोर तक पहुँच गया। धुएं की वजह से कमरे के भीतर सांस लेना मुश्किल हो गया और धीरे-धीरे दम घुटने से पति-पत्नी और उनकी बेटी ने दम तोड़ दिया।

दमकल विभाग और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। ग्रीन फील्ड कॉलोनी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पड़ोसियों ने सुनाई घटना की भयावह दास्तान

एक पड़ोसी महिला ने बताया कि एसी के ब्लास्ट होने से फर्स्ट फ्लोर पर आग लगी। हालांकि उस फ्लैट में रहने वाले लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन फर्स्ट फ्लोर से उठता धुआं सेकंड फ्लोर तक पहुँच गया। सो रहे लोगों को इस आग और धुएं की भनक तक नहीं लगी। दरवाजा अंदर से लॉक होने के कारण दम घुटने से पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई।

बेटे की हालत गंभीर

परिवार का बेटा गंभीर रूप से घायल है और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और लगातार इलाज जारी है। पड़ोसियों ने बताया कि देर रात अचानक घर से उठता धुआं देखकर उन्होंने शोर मचाया और अन्य लोगों को जगाया। अगर समय रहते आग पर काबू पाया जाता तो शायद इतनी बड़ी त्रासदी टाली जा सकती थी।

कॉलोनी में छाया मातम

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम पसरा हुआ है। लोग परिवार की असमय मौत से बेहद दुखी हैं और हर किसी की आंखें नम हैं। पुलिस ने कहा कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और हादसे की गहन जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत