न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे से पहले यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम सिंह हाउस अरेस्ट, कहा- BJP को डर सता रहा है

स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे से पहले यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम सिंह को हाउस अरेस्ट किया गया, बीजेपी पर लगाया विरोध दबाने का आरोप, पढ़ें पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 1:13:26

स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे से पहले यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम सिंह हाउस अरेस्ट, कहा- BJP को डर सता रहा है

पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद रहीं स्मृति ईरानी के उत्तर प्रदेश के अमेठी में पहुंचने से पहले यूथ कांग्रेस के अमेठी जिला अध्यक्ष शुभम सिंह को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। शुभम सिंह ने इस मामले पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं कांग्रेस पार्टी के नेता उनका विरोध न कर दें।

पिछले दिनों 30 अप्रैल को राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले विभिन्न जगहों पर पोस्टर लगाए गए थे और मुंशीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए, साथ ही पुतला फूंका गया था। इस स्थिति को देखते हुए शुभम सिंह ने कहा कि बीजेपी को डर है कि कांग्रेस के लोग इसका जवाब दे सकते हैं, इसलिए उन्हें सुबह से ही हाउस अरेस्ट में रखा गया है।

शुभम सिंह के घर पर अमेठी कोतवाली के दो दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी तैनात हैं। अमेठी पुलिस द्वारा किए गए इस हाउस अरेस्ट का वीडियो शुभम सिंह ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

smriti irani,amethi visit,youth congress president,house arrest,shubham singh,bjp opposition,rahul gandhi protest,amethi politics,uttar pradesh news,bjp vs congress

अमेठी में स्मृति ईरानी का कार्यक्रम

अमेठी भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु ने बताया कि स्मृति ईरानी आज पूरा दिन अमेठी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ व्यतीत करेंगी। वे अहिल्याबाई होल्कर की त्रिजन्मशताब्दी संगोष्ठी में हिस्सा लेंगी, जो गौरीगंज स्थित श्री रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल होने की उम्मीद है।

स्मृति ईरानी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान वह पंचायत प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगी, जो आगामी पंचायत चुनावों के लिहाज से अहम है।

भाजपा की पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी ने 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को हराकर अमेठी की संसदीय सीट पर कब्जा किया था। लेकिन 2024 के चुनाव में वे कांग्रेस के किशोरी लाल से हार गईं, जिसके बाद वे अमेठी में लंबे समय तक नहीं आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती