वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने वडोदरा में भव्य रोड शो कर जनता का अभिवादन किया। यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम मोदी की गुजरात में पहली बड़ी राजनीतिक और विकासात्मक मौजूदगी है।
इस विशेष दौरे के दौरान पीएम मोदी ने 82,000 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। वे दाहोद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत बने लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया और दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
#WATCH | Several people, including international students, attend Prime Minister Narendra Modi's roadshow in Vadodara, Gujarat
During his 2-day visit to Gujarat, PM Modi will inaugurate and lay the foundation stones for various developmental projects in the state.
(Source:… pic.twitter.com/nRhcJY6BNBदाहोद में बड़ी घोषणाएं और ट्रेनों की शुरुआत
1. वंदे भारत एक्सप्रेस: साबरमती से वेरावल तक
• यह ट्रेन साबरमती से प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के पास वेरावल को जोड़ेगी।
• सप्ताह में 6 दिन चलेगी (गुरुवार छोड़कर)।
• तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जा रही है।
• ट्रेन में 8 कोच होंगे।
2. वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस
• रोजाना चलेगी, कुल दूरी: 346 किमी
• कुल 17 कोच
• ट्रेन नंबर 19011 (वलसाड से दाहोद), 19012 (दाहोद से वलसाड)
• रास्ते में 12 स्टेशन: बिलिमोरा, नवसारी, सूरत, अंकलेश्वर, भरूच, मियागाम कर्जन, वडोदरा, समलाया, डेरोल, गोधरा, पिपलोद, लिमखेड़ा
• सभी दिन सेवा में रहेगी।
इन ट्रेनों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करना, पर्यटन को बढ़ावा देना और यात्रियों की सुविधा बढ़ाना है।
लोकोमोटिव प्लांट का उद्घाटन
पीएम मोदी ने दाहोद में 21,000 करोड़ रुपये की लागत से बनी रेलवे उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को भी हरी झंडी दिखाई, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
भुज में भी होंगे विकास कार्य
दाहोद कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी भुज जाएंगे, जहां वे 53,400 करोड़ रुपये की अतिरिक्त परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। दोनों जगहों पर वे विशाल जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न सिर्फ गुजरात के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने वाला है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि केंद्र सरकार क्षेत्रीय विकास, रेल कनेक्टिविटी और स्थानीय रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।














