न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकारी स्कूल में नॉनवेज पार्टी से मचा बवाल, मां सरस्वती की मूर्ति को चुनरी से ढका, जांच के आदेश जारी

गुजरात के सूरत जिले के सरकारी स्कूल में नॉनवेज पार्टी का आयोजन विवादित बना। कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती की मूर्ति को चुनरी से ढक दिया गया, मीडिया के पहुंचते ही स्टाफ फरार। शिक्षण समिति ने मामले की जांच के आदेश जारी किए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Oct 2025 4:00:03

सरकारी स्कूल में नॉनवेज पार्टी से मचा बवाल, मां सरस्वती की मूर्ति को चुनरी से ढका, जांच के आदेश जारी

गुजरात के सूरत जिले में एक सरकारी स्कूल में नॉनवेज परोसे जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला इसलिए और ज्यादा संवेदनशील हो गया क्योंकि पार्टी के दौरान स्कूल परिसर में स्थापित मां सरस्वती की मूर्ति को कपड़े से ढक दिया गया। जैसे ही इस पूरे घटनाक्रम की खबर मीडिया तक पहुंची, स्कूल का स्टाफ और शिक्षक वहां से गायब हो गए। अब शिक्षण समिति ने इस पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

यह घटना सूरत के गोडादरा इलाके की है, जहां शिक्षण समिति के एक स्कूल में रविवार को तेलुगू समाज से जुड़े पूर्व छात्रों द्वारा नॉनवेज पार्टी आयोजित की गई थी। बताया जा रहा है कि यह आयोजन उन छात्रों ने किया जो 1987 से 1991 के बीच इस स्कूल में पढ़े थे। पार्टी में जमकर चिकन और मटन परोसा गया, और कई पुराने छात्र इस कार्यक्रम में शामिल हुए। खास बात यह रही कि स्कूल की प्रिंसिपल भी इस मौके पर मौजूद थीं।

मां सरस्वती की मूर्ति को ढका गया चुनरी से

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने मां सरस्वती की मूर्ति को चुनरी से ढक दिया ताकि नॉनवेज पार्टी के बीच धार्मिक भावनाएं आहत न हों। स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि सुबह से ही लोग स्कूल में आने लगे थे और कुछ देर बाद कार्यक्रम शुरू हुआ था। हालांकि जब मीडिया को इस आयोजन की भनक लगी और कैमरे वहां पहुंचे, तो स्कूल का स्टाफ और शिक्षक तुरंत स्थल से निकल गए।

शिक्षण समिति ने मांगी स्पष्टीकरण, होगी सख्त कार्रवाई

शिक्षण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कपाड़िया और प्रवक्ता विनोद गजेरा ने बताया कि उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल से बात की है और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। समिति ने सोमवार को एक विशेष बैठक बुलाने का निर्णय लिया है, जिसमें पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ऐसा मामला पहले भी आया था सामने – भभुआ का उदाहरण

यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी स्कूल में नॉनवेज पार्टी को लेकर विवाद हुआ हो। कुछ महीने पहले बिहार के भभुआ जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। वहां 11 शिक्षकों ने स्कूल परिसर के भीतर ही चिकन पार्टी आयोजित की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें शिक्षक मजे से चिकन खाते नजर आ रहे थे। जांच के बाद शिक्षा विभाग ने सभी 11 शिक्षकों को निलंबित कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत