न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जश्न में झटका: आप विधायक उमेश मकवाना ने जताई नाराजगी, सभी पदों से दिया इस्तीफा

गुजरात में आम आदमी पार्टी को उपचुनाव में मिली बड़ी जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि पार्टी को एक बड़ा राजनीतिक झटका लग गया। राज्य के बोटाद से विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता उमेश मकवाना ने गुरुवार को पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 3:44:41

जश्न में झटका: आप विधायक उमेश मकवाना ने जताई नाराजगी, सभी पदों से दिया इस्तीफा

गुजरात में आम आदमी पार्टी को उपचुनाव में मिली बड़ी जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि पार्टी को एक बड़ा राजनीतिक झटका लग गया। राज्य के बोटाद से विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता उमेश मकवाना ने गुरुवार को पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह जानकारी स्वयं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को पत्र भी भेजा।

समाज सेवा के बहाने इस्तीफा, नाराजगी की झलक साफ

हालांकि इस्तीफे में उमेश मकवाना ने "समाज सेवा कम हो पाने" को कारण बताया है, लेकिन पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने साफ कर दिया कि उनका यह फैसला महज औपचारिक नहीं है, बल्कि गहरी नाराजगी का नतीजा है। उन्होंने संकेत दिए कि वे आगे चलकर अपनी विधायक सदस्यता को लेकर भी निर्णय ले सकते हैं।

दलित उम्मीदवार की अनदेखी से गुस्से में मकवाना

मकवाना की नाराजगी की मुख्य वजह पार्टी नेतृत्व द्वारा कडी विधानसभा सीट के दलित उम्मीदवार की उपेक्षा है। उन्होंने कहा कि विसावदर में जहां से गोपाल इटालिया चुनाव लड़ रहे थे, वहां पार्टी का पूरा नेतृत्व और संसाधन झोंक दिए गए, लेकिन कडी में एक दलित उम्मीदवार को पार्टी ने अकेले छोड़ दिया। मकवाना ने बताया कि वह उम्मीदवार 10 लाख रुपये का लोन लेकर चुनाव लड़ा, लेकिन पार्टी से कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित नेताओं को केवल चुनावों के समय इस्तेमाल किया जाता है, उनके मुद्दों को असली प्राथमिकता नहीं दी जाती।

जातिगत संतुलन और सामाजिक न्याय पर सवाल

मकवाना ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी पिछड़े वर्गों, खासकर कोली और दलित समुदायों के मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि जातिवादी मानसिकता वाले नेताओं को तरजीह दी जा रही है जबकि सामाजिक न्याय की बात केवल मंच तक सीमित है। उन्होंने चेताया कि अगर इस सोच में बदलाव नहीं आया तो यह पार्टी के लिए गुजरात जैसे राज्य में लंबी राजनीतिक यात्रा के रास्ते में बड़ा रोड़ा बन सकता है।

राजनीतिक भविष्य को लेकर संकेत

उमेश मकवाना ने यह भी कहा कि वह आम आदमी पार्टी में केवल एक कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे, लेकिन विधायक पद को लेकर वे अपने समर्थकों और समाज से बात कर फैसला लेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आने वाले समय में वह स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं या अपनी नई पार्टी भी बना सकते हैं।

2020 में भाजपा छोड़ आप में शामिल हुए थे मकवाना

गौरतलब है कि उमेश मकवाना ने 2020 में भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। उन्हें पार्टी में राज्य स्तरीय जिम्मेदारियां भी दी गईं, और गुजरात विधानसभा में आप के मुख्य सचेतक (दंडक) के रूप में काम कर रहे थे। लेकिन हाल के महीनों में वह पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना चुके थे, जिससे अटकलें पहले ही शुरू हो गई थीं।

किसके लिए चिंता की बात है यह इस्तीफा?

उपचुनाव में गोपाल इटालिया की जीत से उत्साहित आप नेतृत्व के लिए मकवाना का इस्तीफा एक बड़ा संकेत है कि पार्टी के भीतर अभी भी असंतोष की चिंगारियां मौजूद हैं। खासतौर पर दलित और पिछड़े समुदाय के नेताओं में उपेक्षा की भावना गहराने लगी है। अगर पार्टी इसे गंभीरता से नहीं लेती, तो 2027 की चुनावी रणनीति पर इसका असर पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत