न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद विमान हादसा: बहुत जोरदार आवाज सुनाई दी और पूरा इलाका...चश्मदीदों ने बताया रूह कंपा देने वाला मंजर

अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका, चश्मदीदों ने बताया खौफनाक मंजर। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी विमान में थे सवार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 6:21:56

अहमदाबाद विमान हादसा: बहुत जोरदार आवाज सुनाई दी और पूरा इलाका...चश्मदीदों ने बताया रूह कंपा देने वाला मंजर

गुजरात के अहमदाबाद शहर में गुरुवार को एक भीषण और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एयर इंडिया का विमान एआई 171 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयानक हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के कुछ ही मिनटों बाद, पायलट ने एटीसी को 'Mayday' सिग्नल भेजा, जो किसी गंभीर संकट का संकेत होता है, और फिर देखते ही देखते विमान तेजी से नीचे गिरते हुए आग का गोला बन गया।

चश्मदीदों ने बताया आंखों के सामने घटी विभीषिका

इस हादसे के कई प्रत्यक्षदर्शी सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी आंखों से यह भयावह दृश्य देखा और उनके बयान हर किसी की रूह को कंपा देने वाले हैं। एक चश्मदीद ने बताया, ''जब मैं इंडिगो की फ्लाइट में बैठने जा रहा था, तो दूर से घना काला धुआं उठता देखा। अचानक फ्लाइट में देरी की घोषणा हुई और बाद में मीडिया से पता चला कि एक बड़ा विमान हादसा हुआ है।''

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ''मेरा ऑफिस साइट से महज 200 मीटर की दूरी पर है। जैसे ही बाहर निकला, बहुत जोरदार आवाज सुनाई दी और पूरा इलाका धुएं से भर गया। हर तरफ अफरा-तफरी मच गई।''

'हर तरफ मलबा, आग और चीखें...' – भयावह था मंजर

वही चश्मदीद आगे बताते हैं, ''जब मैं मौके पर पहुंचा, तो हर तरफ मलबा बिखरा हुआ था, विमान जल रहा था और चारों ओर घना धुआं फैला था। कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था। बाद में पता चला कि विमान का पंख यहीं गिरा है। नजदीक की इमारत में डॉक्टर रहते हैं, जिन्होंने तत्काल राहत का प्रयास किया।''

इस बात ने इस हादसे को और भी भयावह बना दिया कि यह भीड़भाड़ वाले रिहायशी इलाके में हुआ, जहां नीचे मौजूद आम नागरिक भी चपेट में आ सकते थे। एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन के लिए रवाना हो रही थी और हादसा टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद ही हो गया।

ड्रीमलाइनर ने भेजा था 'Mayday', फिर सबकुछ खत्म हो गया...

अहमदाबाद के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ने उड़ान भरने के तुरंत बाद ही ‘मेडे’ डिस्ट्रेस कॉल जारी की थी। यह कॉल पूर्ण आपातकाल की घोषणा होती है, जिसमें विमान गंभीर संकट में होता है। एक स्थानीय निवासी द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विमान तेजी से ऊंचाई खो रहा था और फिर अचानक आग की लपटों में घिर गया, जिससे पूरा आसमान काले धुएं से भर गया।

विमान में सवार थे 230 यात्री, जिनमें पूर्व CM विजय रुपाणी भी

यह विमान लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था और इसमें कुल 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय रुपाणी भी शामिल थे, जिनकी सीट नंबर 2D बताई जा रही है। एयर इंडिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत