न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद विमान हादसे पर एयर इंडिया का पहला बयान, जानिए फ्लाइट AI-171 को लेकर कंपनी ने क्या कहा

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए विमान हादसे के बाद अब एयर इंडिया की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि एयरलाइन प्रवक्ता ने की है। फिलहाल बचाव अभियान तेजी से चल रहा है और घटना के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 3:05:27

अहमदाबाद विमान हादसे पर एयर इंडिया का पहला बयान, जानिए फ्लाइट AI-171 को लेकर कंपनी ने क्या कहा

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए विमान हादसे के बाद अब एयर इंडिया की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि एयरलाइन प्रवक्ता ने की है। फिलहाल बचाव अभियान तेजी से चल रहा है और घटना के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है।

आज दोपहर अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रहा था और इसमें कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल थे।

एयर इंडिया का बयान

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, "अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को एक दुर्घटना का शिकार हुई। फिलहाल, हम घटनाक्रम का आकलन कर रहे हैं और जैसे-जैसे जानकारी स्पष्ट होती जाएगी, हम अपडेट देते रहेंगे।"

यह बयान ऐसे समय पर आया है जब सोशल मीडिया और स्थानीय रिपोर्टों में अफवाहें तेजी से फैल रही थीं। एयर इंडिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए यह भी संकेत दिया कि जांच एजेंसियां सक्रिय हो चुकी हैं।

DGCA का बयान

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद एयरपोर्ट के पास जमीन से टकरा गई। विमान का पंजीकरण नंबर VT-ANB था और यह एक ड्रीमलाइनर B787 था। पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल के नेतृत्व में उड़ान भर रही यह फ्लाइट दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से रवाना हुई थी। उड़ान के कुछ ही सेकंड बाद 'मेडे' कॉल दी गई, जिसके बाद संपर्क टूट गया।

बचाव अभियान जारी

फायर विभाग के अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि विमान में आग लग गई थी और तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ, और एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

स्थानीय प्रभाव और नुकसान

हादसे के कारण विमान के आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। आग की लपटों और घने धुएं ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। चश्मदीदों के अनुसार, विमान तेजी से नीचे गिरा और जोरदार धमाके के साथ आग का गोला बन गया।

एयर इंडिया की तरफ से जारी बयान ने हादसे की पुष्टि कर दी है, लेकिन अब पूरे देश की निगाहें इस बात पर हैं कि दुर्घटना का वास्तविक कारण क्या था, और कितने लोगों की जान बचाई जा सकी। सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। अगले कुछ घंटों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत