न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उड़ान भरते ही क्रैश हुआ एयर इंडिया का बोइंग विमान, निर्माणाधीन इमारत पर गिरा, सवारियों में शामिल थे पूर्व CM विजय रूपाणी

एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान, जो लंदन की ओर जा रहा था, उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। हादसे में विमान निर्माणाधीन इमारत से टकराया और मलबे से आग और धुआं उठता देखा गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से कई की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 3:16:05

उड़ान भरते ही क्रैश हुआ एयर इंडिया का बोइंग विमान, निर्माणाधीन इमारत पर गिरा, सवारियों में शामिल थे पूर्व CM विजय रूपाणी

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान, जो लंदन की ओर जा रहा था, उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। हादसे में विमान निर्माणाधीन इमारत से टकराया और मलबे से आग और धुआं उठता देखा गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से कई की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1:39 बजे लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई थी। यह विमान बोइंग 787 मॉडल का था, जो लंबी दूरी की उड़ानों के लिए इस्तेमाल होता है और अपनी कम ईंधन खपत और हल्के वज़न के लिए जाना जाता है।

टेकऑफ के कुछ ही क्षणों बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि से बाहर आकर मेघानी नगर क्षेत्र में स्थित सिविल अस्पताल के पास एक निर्माणाधीन इमारत पर जा गिरा। टक्कर के साथ ही विमान में भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में सामने आए वीडियो में मलबे से घना धुआं उठता देखा जा सकता है।

ईंधन से भरे विमान में लगी आग

विमान एक इंटरनेशनल लॉन्ग डिस्टेंस फ्लाइट पर जा रहा था, ऐसे में उसमें भारी मात्रा में फ्यूल भरा हुआ था। हादसे के बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। चश्मदीदों के अनुसार विमान के गिरने की आवाज़ बेहद तेज थी और तुरंत बाद क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

महत्वपूर्ण व्यक्ति भी थे सवार

जानकारी के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे। फिलहाल उनकी स्थिति की पुष्टि नहीं हो पाई है। सरकार की ओर से इस बात की पुष्टि की जा रही है कि अन्य कौन-कौन से विशिष्ट लोग विमान में मौजूद थे।

सरकार और एजेंसियों की प्रतिक्रिया

हादसे के बाद केंद्र और राज्य सरकार की ओर से तुरंत प्रतिक्रिया सामने आई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर पूरी जानकारी ली और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और एयर इंडिया ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि घटना की विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है और जांच जारी है।

विमान की जानकारी

क्रैश का शिकार हुआ विमान एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर मॉडल था, जिसे 2014 में निर्मित किया गया था और यह लगभग 11 साल पुराना था। इसका पंजीकरण नंबर VT-ANB है। यह विमान लंबी दूरी की उड़ानों के लिए उपयुक्त होता है और इसमें 200 से 300 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होती है। इसकी अधिकतम उड़ान सीमा 8,500 नॉटिकल मील तक है। हादसे के समय विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के हाथों में थी, जिनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर सह-पायलट के रूप में थे।

यह हादसा भारत की नागरिक विमानन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। एक इंटरनेशनल फ्लाइट का टेकऑफ के दौरान इस तरह दुर्घटनाग्रस्त होना न केवल तकनीकी बल्कि प्रशासनिक चूक की भी ओर इशारा करता है। राहत और बचाव कार्य ज़ोर-शोर से जारी है, लेकिन अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कितने लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका है और हादसे के पीछे की असल वजह क्या थी। आने वाले घंटों में इस त्रासदी से जुड़े और भी अहम खुलासे सामने आने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती