न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: सरकार ने निभाया अंतिम फर्ज, 19 लोगों के अवशेषों का किया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार

अहमदाबाद विमान हादसे में मिले 19 लोगों के अवशेषों का अंतिम संस्कार गुजरात सरकार ने सम्मानपूर्वक किया। डीएनए जांच के बाद परिजनों की अनुमति से किया गया यह अंतिम फर्ज, प्रशासन की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल बना।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 12:04:16

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: सरकार ने निभाया अंतिम फर्ज, 19 लोगों के अवशेषों का किया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार

12 जून का दिन भारत के विमानन इतिहास में एक दर्दनाक दास्तां बन गया। इस दिन एक भयावह विमान हादसे में 270 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे देश में कोहराम मच गया। विमान में सवार लोगों के परिजन उम्मीदों की डोर थामे बैठे थे कि शायद कोई चमत्कार हो जाए और उनके अपने सुरक्षित मिल जाएं। लेकिन हकीकत ने कई परिवारों के चेहरे से मुस्कान छीन ली।

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों को अपनों के शवों के लौटने का लंबा और भावनात्मक इंतज़ार करना पड़ा। डीएनए जांच की पेचीदा प्रक्रिया के बाद जब शव सौंपे गए, तो कुछ शवों के अवशेष अब भी घटनास्थल पर रह गए थे। इन बचे हुए हिस्सों को गुजरात सरकार ने बेहद संवेदनशीलता और सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

सरकार ने निभाई ज़िम्मेदारी, परिजनों ने दी अनुमति

अहमदाबाद प्रशासन ने घटनास्थल का बारीकी से सर्वेक्षण कराया और कुछ और अवशेष बरामद किए गए। डीएनए मिलान के बाद मृतकों की पहचान सुनिश्चित हुई। सरकार ने मृतकों के परिवारों से संपर्क किया और जब उनसे अंतिम संस्कार की अनुमति मिली, तो यह जिम्मेदारी पूरी संवेदनशीलता से निभाई गई।

इस अंतिम संस्कार में अस्पताल अधीक्षक, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के एचओडी, मेडिकल ऑफिसर, रेजिडेंट डॉक्टर्स और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि उन आत्माओं को सम्मान देने का एक भावुक प्रयास था।

26 अवशेषों में से 7 ले गए परिजन, 19 का सरकार ने किया संस्कार

गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डीएनए सैंपलिंग के दौरान परिजनों को यह बताया गया था कि भविष्य में और अवशेष मिलने की संभावना है। जब 26 नए अवशेष मिले, तो उनमें से 7 के परिजन उन्हें लेने आए। बाकी बचे 19 अवशेषों का अंतिम संस्कार सरकार द्वारा किया गया।

धार्मिक मान्यताओं का भी रखा गया पूरा ध्यान

इन 19 में से 18 शवों का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया गया, जबकि एक अवशेष मुस्लिम धर्म मानने वाले का था। प्रशासन ने धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हुए उसे दफनाया। यह निर्णय न केवल प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि विविधताओं में एकता की भावना को भी उजागर करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत