न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच के लिए बनी हाई लेवल कमेटी, 3 महीने में देगी रिपोर्ट; हादसे की तह तक जाएगी टीम

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे की जांच के लिए केंद्र सरकार ने हाई लेवल कमेटी गठित की है। यह समिति फ्लाइट AI-171 क्रैश के कारणों की विस्तृत जांच कर तीन महीने में रिपोर्ट सौंपेगी। हादसे में 241 यात्रियों सहित 65 छात्र मारे गए थे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 9:12:50

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच के लिए बनी हाई लेवल कमेटी, 3 महीने में देगी रिपोर्ट; हादसे की तह तक जाएगी टीम

अहमदाबाद में हाल ही में सामने आया भयावह विमान हादसा पूरे देश को झकझोर गया है। गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 लंदन के लिए उड़ान भरते ही कुछ ही मिनटों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस त्रासदी के पीछे के कारणों की गहराई से जांच करने के उद्देश्य से सिविल एविएशन मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय, बहु-विषयक जांच समिति का गठन किया है, जो इस घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों की विस्तार से समीक्षा करेगी।

यह हाई लेवल कमेटी विशेष रूप से एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 के क्रैश की वजहों का पता लगाएगी और साथ ही मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) की समीक्षा कर भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचाव के लिए ठोस और व्यापक दिशा-निर्देश भी सुझाएगी।

जांच समिति में कौन-कौन होगा शामिल?

इस विशेष जांच समिति की अध्यक्षता भारत सरकार के गृह मंत्रालय से केंद्रीय गृह सचिव करेंगे। इसमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव, गृह मंत्रालय के अतिरिक्त/संयुक्त सचिव, गुजरात राज्य गृह विभाग और राज्य आपदा प्रतिक्रिया प्राधिकरण के प्रतिनिधि, अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त, भारतीय वायुसेना और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक, डीजीसीए और फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय के निदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे।

इसके अलावा, यदि समिति उपयुक्त समझे तो इसमें विमानन सुरक्षा विशेषज्ञ, अनुभवी दुर्घटना जांचकर्ता और कानूनी सलाहकारों को भी शामिल किया जा सकता है। समिति को कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, फ्लाइट डेटा, विमान रखरखाव का रिकॉर्ड, एयर ट्रैफिक कंट्रोल लॉग, प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही जैसी सभी आवश्यक जानकारी तक पूर्ण पहुंच प्रदान की जाएगी।

तीन महीने में सौंपेगी रिपोर्ट

जांच प्रक्रिया में दुर्घटनास्थल का निरीक्षण, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, चालक दल और अन्य संबंधित व्यक्तियों का साक्षात्कार शामिल होगा। यदि दुर्घटना में कोई विदेशी नागरिक या विमान निर्माता जुड़ा है, तो अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से सहयोग भी किया जाएगा। इस हाई लेवल कमेटी को अपनी अंतिम रिपोर्ट तीन महीनों के भीतर प्रस्तुत करनी होगी।

भयानक हादसा, 241 यात्रियों की मौत

इस भयावह दुर्घटना में फ्लाइट AI-171 ने जैसे ही अहमदाबाद से उड़ान भरी, महज 5 मिनट के भीतर 625 फीट की ऊंचाई पर जाकर बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गई। विमान में सवार 242 यात्रियों में से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया। हादसे में 241 यात्रियों और हॉस्टल परिसर में मौजूद कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्लेन के टकराने से हॉस्टल की इमारत पूरी तरह ध्वस्त हो गई और 65 छात्रों की जान चली गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत