न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले पायलट्स के बीच क्या हुई बात? जांच रिपोर्ट में आया सामने

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट में हादसे से ठीक पहले दोनों पायलट्स के बीच हुई अंतिम बातचीत का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में दोनों इंजनों के अचानक फेल होने, पायलट्स की कोशिशों और टेकऑफ के तुरंत बाद विमान के क्रैश होने की जानकारी दी गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 8:30:24

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले पायलट्स के बीच क्या हुई बात? जांच रिपोर्ट में आया सामने

12 जून को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने न सिर्फ सैकड़ों परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे देश को सदमे में डाल दिया। अब इस हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट, हादसे के एक महीने बाद शनिवार देर रात जारी की गई है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 15 पन्नों की इस रिपोर्ट में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से मिले आखिरी क्षणों के संवादों को भी साझा किया गया है, जो इस दुखद घटना को और भी ज्यादा भावनात्मक और दर्दनाक बना देते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, टेकऑफ के ठीक कुछ सेकंड बाद ही विमान के दोनों इंजन अचानक बंद हो गए। यही नहीं, टेकऑफ के समय जब विमान 180 नॉट की रफ्तार पर था, तभी कॉकपिट में एक पायलट ने दूसरे से घबराए हुए स्वर में पूछा, "तुमने ईंधन क्यों काटा?" जवाब में दूसरा पायलट बोला, "मैंने ऐसा नहीं किया।" यह बातचीत भारतीय समय अनुसार 13:38:42 पर हुई, जब दोनों इंजन फ्यूल कटऑफ स्विच से अचानक 'Run' से 'Cutoff' पर चले गए।

यह वही क्षण था जब बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भर चुका था और कुछ मिनट बाद ही बी जे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर पर आकर गिर पड़ा। इस भयावह दुर्घटना में कुल 260 लोगों की जान गई, जिसमें विमान में सवार 241 यात्री और क्रू के अलावा 19 जमीन पर मौजूद लोग भी शामिल थे। केवल एक यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित बच पाया।

रिपोर्ट यह भी बताती है कि इंजन बंद होने के बाद पायलट्स ने विमान को दोबारा कंट्रोल में लाने की जी-तोड़ कोशिश की। इंजन नंबर 1 को 13:38:52 पर और इंजन 2 को 13:38:56 पर दोबारा 'Run' मोड में लाया गया। इस दौरान दोनों इंजनों की EGT (Exhaust Gas Temperature) में वृद्धि देखी गई, जिससे संकेत मिलता है कि वे फिर से स्टार्ट होने की कोशिश कर रहे थे।

हालांकि इंजन 1 कुछ हद तक चालू हो गया था, लेकिन इंजन 2 पूरी तरह फेल हो गया। दोनों इंजनों की N2 वैल्यू, जो कोर रोटर की स्पीड बताती है, खतरे की सीमा से नीचे चली गई थी। इन कोशिशों के बावजूद विमान को बचाया नहीं जा सका और 13:39:11 पर वह जमीन से टकरा गया।

टक्कर के बाद विमान का मलबा चारों ओर बिखर गया। दोनों इंजन और फ्लाइट रिकॉर्डर मौके से बरामद किए गए और उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट के सुरक्षित हैंगर में रखा गया है। फ्लाइट रिकॉर्डर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और पारंपरिक तरीकों से डेटा नहीं निकाला जा सका।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हादसे के बाद एक विशेषज्ञ टीम – जिसमें पायलट, इंजीनियर, एविएशन मनोवैज्ञानिक और तकनीकी विश्लेषक शामिल हैं – ने इस जांच में भाग लिया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है कि यह रिपोर्ट प्रारंभिक है और अंतिम रिपोर्ट विस्तृत विश्लेषण के बाद जारी की जाएगी।

इस रिपोर्ट ने एक बार फिर हमें याद दिलाया है कि आसमान में उड़ने का सपना, अगर ज़रा सी तकनीकी चूक या सिस्टम फेलियर का शिकार हो जाए, तो वो कितनी बड़ी त्रासदी में बदल सकता है। जिन परिवारों ने इस हादसे में अपनों को खोया, उनके जख्म शायद कभी नहीं भर पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत