Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: डीएनए जांच से अब तक 19 मृतकों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच तेज़ी से की जा रही है। अब तक 19 शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि टीमें रातभर काम कर रही हैं। हादसे में 241 लोगों की मौत हुई, एक यात्री चमत्कारिक रूप से बचा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 8:11:04

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: डीएनए जांच से अब तक 19 मृतकों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद हादसे की भयावहता के चलते शवों की शिनाख्त का कार्य जारी है। इस बीच गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि मृतकों में से 19 शवों की पहचान डीएनए जांच की सटीक प्रक्रिया के माध्यम से की जा चुकी है। चूंकि कई शव इतने बुरी तरह जले या विकृत हो चुके हैं कि पारंपरिक तरीकों से पहचान असंभव हो गई है, इसलिए डीएनए मिलान ही एकमात्र विकल्प बन गया है।

रात भर काम कर रही जांच टीम

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि रात नौ बजे तक राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) की टीमों ने मिलकर 19 शवों की पहचान पक्की कर ली है। ये टीमें लगातार बिना रुके और अधिक डीएनए सैंपल का मिलान करने में जुटी हैं। इससे पहले, BJ मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि एक शव उसके परिजनों को सौंपा जा चुका है, और दो अन्य शव भी दिन के अंत तक सौंपे जाने की प्रक्रिया में हैं।
8 शवों की बिना डीएनए जांच हुई पहचान

मंत्री संघवी ने बताया कि जिन 8 शवों की पहचान परिजनों द्वारा सीधे कर ली गई थी और जिनमें डीएनए जांच की आवश्यकता नहीं पड़ी, उन्हें पहले ही उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। इस बीच, गुजरात के राहत आयुक्त और राजस्व सचिव आलोक पांडे ने कहा कि इस विमान दुर्घटना में मारे गए लोग राज्य के 18 अलग-अलग जिलों से ताल्लुक रखते थे। प्रभावित परिवारों से संवाद और समन्वय के लिए 230 टीमें बनाई गई हैं। साथ ही इस हादसे में मारे गए 11 विदेशी नागरिकों के परिजनों से भी संपर्क किया गया है।

डीएनए जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के प्रयास

राज्य सरकार ने डीएनए मिलान प्रक्रिया को तेज करने के लिए गुजरात के एफएसएल अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की। संघवी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए विशेषज्ञ भी फॉरेंसिक टीम के साथ चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं ताकि जितनी जल्दी हो सके, शवों की पहचान की पुष्टि की जा सके। पुलिस निरीक्षक चिराग गोसाई, जो पोस्टमॉर्टम कक्ष मामलों की निगरानी कर रहे हैं, ने बताया कि अब तक लगभग 220 मृतकों के रिश्तेदार डीएनए सैंपल देने के लिए सामने आ चुके हैं। सभी नमूने बी जे मेडिकल कॉलेज को भेजे गए हैं।

अब तक अस्पताल लाए गए 270 शव

हादसे में लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान में 242 लोगों में से 241 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया। डॉक्टरों ने बताया कि करीब 270 शव दुर्घटनास्थल से अस्पताल लाए गए हैं, जिनमें से कुछ दुर्घटना के बाद के हालात में एक-दूसरे से जुड़े या अधजले हुए थे। डॉ. पटेल ने पुष्टि की कि एकमात्र जीवित बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

हादसा कैसे हुआ?

यह भीषण हादसा गुरुवार दोपहर हुआ जब एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही पल बाद बी जे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंत्री पटेल ने कहा कि डीएनए मिलान की प्रक्रिया को अत्यंत सावधानी से अंजाम दिया जा रहा है, क्योंकि इसमें कानूनी और चिकित्सकीय पहलुओं की जटिलताएं जुड़ी होती हैं, और किसी भी तरह की जल्दबाजी भविष्य में समस्याएं खड़ी कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच