न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद विमान हादसे में टूटे कई सपने, पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी कर लंदन लौट रहे अर्जुन पटोलिया भी बने शिकार; घर पर इंतजार रहीं दो मासूम बेटियां

अहमदाबाद विमान हादसे में लंदन निवासी अर्जुन पटोलिया की भी मौत हो गई। वह अपनी दिवंगत पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी कर भारत से लौट रहे थे। घर पर उनकी दो छोटी बेटियां पिता का इंतजार कर रही थीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 12:51:05

अहमदाबाद विमान हादसे में टूटे कई सपने, पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी कर लंदन लौट रहे अर्जुन पटोलिया भी बने शिकार; घर पर इंतजार रहीं दो मासूम बेटियां

कोई अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहा था, तो कोई नई शुरुआत और उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाकर रवाना हुआ था। पर नियति को कुछ और ही मंजूर था। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही मिनटों में इन सुहाने सपनों की जगह भयावह और दर्दनाक हकीकत ने ले ली, और 250 से ज्यादा लोगों की जिंदगी एक ही झटके में खत्म हो गई। ऐसी ही एक बेहद मार्मिक कहानी है लंदन में रहने वाले अर्जुन पटोलिया की, जिनकी पत्नी का हाल ही में देहांत हुआ था, और अब वह इस विमान में सवार होकर भारत से वापस लंदन लौट रहे थे। घर पर उनके दो मासूम छोटे बच्चे बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को अहमदाबाद से ब्रिटेन के गैटविक एयरपोर्ट तक जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में पटोलिया भी सवार थे। वह लंदन के स्थायी निवासी थे और हाल ही में अपनी पत्नी भारती बेन की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनकी अंतिम इच्छा पूरी करने गुजरात के अमरेली जिले आए थे। भारती बेन की अंतिम इच्छा थी कि उनकी अस्थियां उनके पैतृक गांव की पवित्र नदी में विसर्जित की जाएं।

अर्जुन ने इस पवित्र कर्तव्य को निभाते हुए अपने परिवार के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए। इसके बाद वह एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 से लंदन लौटने के लिए रवाना हुए। उनके घर पर उनकी दो नन्हीं बेटियां — जिनकी उम्र केवल 8 और 4 साल है — अपने पिता के लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं।

हादसे की जानकारी

एयर इंडिया के आधिकारिक बयान के अनुसार, इस विमान में कुल 230 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। इसके अतिरिक्त, फ्लाइट में दो अनुभवी पायलट और 10 क्रू सदस्य भी मौजूद थे। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने जैसे ही टेकऑफ किया, कुछ ही क्षणों में वह अचानक तेजी से नीचे गिरा और एक भयंकर हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 241 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे देशभर में शोक की लहर दौड़ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?