Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यमुना फिर उफान पर...दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खुले

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोले जाने के बाद राजधानी में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सीडब्ल्यूसी की चेतावनी के अनुसार 19 अगस्त तक यमुना का स्तर 206 मीटर तक पहुंच सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Aug 2025 11:16:00

यमुना फिर उफान पर...दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खुले

दिल्लीवासियों के लिए एक बार फिर खतरे की घंटी बज चुकी है। लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी उफान पर है और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि हरियाणा स्थित हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोलने पड़े। इस मानसून में यह पहला मौका है जब बैराज के सभी गेट पूरी तरह खोले गए। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में राजधानी में बाढ़ का संकट और गहरा सकता है।

भारत के कई हिस्सों में गंगा सहित अन्य प्रमुख नदियों का जलस्तर पहले ही बढ़ चुका है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि मंगलवार तक यमुना का स्तर 206 मीटर तक पहुंच सकता है, जो कि दिल्ली के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है।

सिंचाई विभाग ने दी जानकारी

सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विजय गर्ग ने बताया कि भारी बरसात के कारण यमुना में करीब 1.78 लाख क्यूसेक पानी आ चुका है। गर्ग के अनुसार, “हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश ने नदी में इस सीज़न का सबसे ऊंचा जलस्तर ला दिया है।"

सीडब्ल्यूसी की बाढ़ एडवाइजरी

केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने रविवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 19 अगस्त तक यमुना का स्तर 206 मीटर तक पहुंच सकता है। यह स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर जाएगा।

रविवार शाम 7 बजे तक यमुना पुराना रेलवे पुल पर चेतावनी स्तर को पार कर चुकी थी और जलस्तर 204.60 मीटर तक पहुंच गया। यहां आपको बता दें कि दिल्ली में चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है, जबकि 206 मीटर पर प्रशासन लोगों की निकासी की प्रक्रिया शुरू करता है।

पुराना रेलवे पुल राजधानी में बाढ़ जोखिम की निगरानी का मुख्य बिंदु माना जाता है।
17 अगस्त को छोड़ा गया सबसे ज्यादा पानी

एडवाइजरी में यह भी कहा गया कि 17 अगस्त को हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी और ऊपरी यमुना क्षेत्र में भारी वर्षा की वजह से हालात और बिगड़ सकते हैं। संभावना है कि 19 अगस्त की रात लगभग 2 बजे तक यमुना का स्तर 206 मीटर को पार कर जाएगा।

इस स्थिति से निपटने के लिए सीडब्ल्यूसी ने संबंधित सभी विभागों और एजेंसियों को सतर्क रहने और एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने की सबसे बड़ी वजह है वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा पानी।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक, इस सीज़न में हथिनीकुंड बैराज से सबसे अधिक 1,27,030 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, वहीं वजीराबाद से हर घंटे करीब 45,620 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। आमतौर पर बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंचने में 48 से 50 घंटे का समय लेता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच