न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC छात्र हत्याकांड में नया खुलासा, लिव-इन पार्टनर के अलावा 15 अन्य महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले

दिल्ली के UPSC छात्र हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को मृतक रामकेश मीणा के पास लिव-इन पार्टनर के अलावा 15 अन्य महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले हैं। फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है कि ये वीडियो सहमति से बनाए गए थे या नहीं। हत्या के पीछे बदला और अपमान का एंगल भी सामने आया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Oct 2025 11:33:52

UPSC छात्र हत्याकांड में नया खुलासा, लिव-इन पार्टनर के अलावा 15 अन्य महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले

दिल्ली में UPSC अभ्यर्थी रामकेश मीणा की हत्या का मामला हर दिन नए मोड़ ले रहा है। पुलिस जांच में अब चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। शुरुआती जांच में केवल उसकी लिव-इन पार्टनर पर शक था, लेकिन अब यह खुलासा हुआ है कि मृतक के पास 15 से अधिक अन्य महिलाओं के अश्लील वीडियो भी थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, रामकेश के फ्लैट से जब्त की गई हार्ड डिस्क में कई महिलाओं के निजी वीडियो मिले हैं। फिलहाल, फोरेंसिक टीम इस हार्ड डिस्क की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये वीडियो सहमति से बनाए गए थे या नहीं, और इन महिलाओं की पहचान भी सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस के अनुसार, मृतक बनाता था महिलाओं के निजी वीडियो

जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक कई महिलाओं के साथ इसी तरह के वीडियो बनाता था और उन्हें अपने लैपटॉप या हार्ड डिस्क में सहेज कर रखता था।” फिलहाल लैपटॉप बरामद नहीं हुआ है, लेकिन हार्ड डिस्क जब्त की जा चुकी है, जिसमें 15 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिले हैं।

रामकेश मीणा का झुलसा हुआ शव 6 अक्टूबर को तिमारपुर स्थित गांधी विहार इलाके के चौथी मंजिल वाले फ्लैट से मिला था। प्रारंभिक जांच में यह मामला आकस्मिक आग लगने का प्रतीत हुआ था, लेकिन बाद में पुलिस को हत्या के स्पष्ट सबूत मिले।

आरोपी युवती और उसके साथी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने मृतक की लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। वह मुरादाबाद की रहने वाली 21 वर्षीय बीएससी फॉरेंसिक साइंस की छात्रा है। पुलिस ने उसके पूर्व प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि युवती को तब गहरा झटका लगा जब उसे पता चला कि रामकेश ने उसके साथ बिताए निजी पलों के वीडियो उसकी जानकारी के बिना रिकॉर्ड किए थे। जब उसने उनसे वीडियो डिलीट करने की मांग की, तो उसने साफ इनकार कर दिया। गुस्से और अपमान से भरी युवती ने अपने पूर्व प्रेमी और साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

फॉरेंसिक ज्ञान का किया इस्तेमाल, बनाई आग लगने की साजिश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी युवती ने अपने फॉरेंसिक साइंस के ज्ञान और अपराध आधारित टीवी शो देखने की रुचि का उपयोग कर अपराध को ‘दुर्घटना’ जैसा दिखाने की कोशिश की। 5 अक्टूबर की रात वह अपने पूर्व प्रेमी और एक अन्य सहयोगी के साथ रामकेश के फ्लैट पहुंची। वहां तीनों ने मिलकर पहले मोबाइल चार्जर की तार से उसका गला घोंट दिया और फिर शरीर पर तेल और शराब डालकर आग लगा दी।

एक अधिकारी ने बताया, “उन्होंने गैस रेगुलेटर खोल दिया और लाइटर जलाकर यह दिखाने की कोशिश की कि आग सिलेंडर फटने से लगी थी। सिलेंडर को जानबूझकर पीड़ित के सिर के पास रखा गया था ताकि हादसे जैसा लगे।” कुछ ही देर बाद फ्लैट में विस्फोट हुआ और शव बुरी तरह जल गया।

जांच जारी, पुलिस कर रही है तकनीकी साक्ष्य जुटाने की कोशिश

फिलहाल पुलिस की जांच कई दिशाओं में आगे बढ़ रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञ डिजिटल साक्ष्यों की जांच में जुटे हैं, जबकि पुलिस उन सभी महिलाओं की पहचान भी कर रही है जिनके वीडियो बरामद हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवती के मोबाइल, लैपटॉप और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी तकनीकी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि हत्या की योजना कब और कैसे बनी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी