न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र सरकार ने किया मंजूर, सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन नए जज

भारत के सर्वोच्च न्यायालय को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश को स्वीकार करते हुए वरिष्ठ न्यायाधीशों एनवी अंजारिया, विजय बिश्नोई और एएस चंदुरकर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 29 May 2025 5:28:44

कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र सरकार ने किया मंजूर, सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन नए जज

नई दिल्ली। भारत के सर्वोच्च न्यायालय को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश को स्वीकार करते हुए वरिष्ठ न्यायाधीशों एनवी अंजारिया, विजय बिश्नोई और एएस चंदुरकर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस बात की पुष्टि की।

कॉलेजियम ने इन तीनों नामों की सिफारिश हाल ही में की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान द्वारा प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद इन तीनों जजों को नियुक्त किया। यह नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट के तीन खाली पदों को भरने के लिए की गई हैं, जो हाल ही में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, अभय एस ओका और ऋषिकेश रॉय के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुए थे।

न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया

एनवी अंजारिया ने 1988 में वरिष्ठ अधिवक्ता एसएन शेलत के अधीन गुजरात हाई कोर्ट से अपनी वकालत की शुरुआत की थी। उनका अनुभव संवैधानिक, श्रम, सेवा और नागरिक मामलों में है। 2011 में वे गुजरात हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने और 2013 में स्थायी न्यायाधीश के रूप में पुष्टि हुई। 2024 में उन्होंने कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था।

न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई

विजय बिश्नोई ने 1989 में वकालत शुरू की और राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबा अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने कई संवैधानिक और सेवा मामलों की पैरवी की और केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से पेश हुए। 2013 में उन्हें राजस्थान हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और बाद में स्थायी पद मिला। 2024 में वे गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।

न्यायमूर्ति अतुल एस चंदुरकर

अतुल चंदुरकर ने 1988 में अधिवक्ता के रूप में करियर शुरू किया और मुंबई में प्रशिक्षण के बाद 1992 में नागपुर स्थानांतरित हो गए। उन्होंने विभिन्न अदालतों में केस लड़े और 2013 में बॉम्बे हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए।

इन तीनों नियुक्तियों के साथ सुप्रीम कोर्ट को अनुभवी न्यायविदों की नई ताकत मिली है, जो देश की न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब