न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: संदेह से नहीं हो सकती सजा, हत्या के तीन आरोपियों को किया बरी

किसी भी आपराधिक मामले में सिर्फ संदेह के आधार पर सजा नहीं दी जा सकती, भले ही वह संदेह कितना भी गहरा क्यों न हो। पीठ ने स्पष्ट किया कि दोषसिद्धि के लिए ठोस और भरोसेमंद सबूत आवश्यक हैं, न कि केवल अनुमान या संदेह।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Oct 2025 11:33:41

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: संदेह से नहीं हो सकती सजा, हत्या के तीन आरोपियों को किया बरी

सुप्रीम कोर्ट ने एक दशक पुराने हत्या के मामले में सोमवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए तीन लोगों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि किसी भी आपराधिक मामले में सिर्फ संदेह के आधार पर सजा नहीं दी जा सकती, भले ही वह संदेह कितना भी गहरा क्यों न हो। पीठ ने स्पष्ट किया कि दोषसिद्धि के लिए ठोस और भरोसेमंद सबूत आवश्यक हैं, न कि केवल अनुमान या संदेह।

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, यह मामला 2007 में उत्तराखंड के किशनपुर में 10 वर्षीय एक बच्चे की हत्या से जुड़ा है। पीड़ित बच्चा अपने परिवार के आम के बाग की रखवाली करने गया था, लेकिन जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो अगले दिन उसका शव पास के एक गड्ढे में मिला। उसके पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और गांव के छह लोगों पर संदेह जताया, जिनसे परिवार की पुरानी रंजिश थी।

ट्रायल कोर्ट ने पांच में से तीन आरोपियों को दोषी ठहराया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि बाकी दो को बरी कर दिया गया था। इस सजा को बाद में उत्तराखंड हाई कोर्ट ने भी बरकरार रखा था। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को पलटते हुए कहा है कि अभियोजन पक्ष अपने आरोप साबित करने में पूरी तरह विफल रहा है।

न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि सिर्फ संदिग्ध गवाहियों के आधार पर दोष तय करना न्यायिक सिद्धांतों के खिलाफ है। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि वैज्ञानिक परीक्षणों को नजरअंदाज करते हुए दी गई सजा, न्याय के मूल सिद्धांतों पर सवाल खड़े करती है।

पीठ ने दोहराया कि सुप्रीम कोर्ट बार-बार इस बात को स्पष्ट कर चुका है कि संदेह, चाहे वह कितना भी मजबूत क्यों न हो, सबूत का स्थान नहीं ले सकता। ऐसे में जब पुख्ता साक्ष्य नहीं हैं, तो अभियुक्तों को संदेह का लाभ मिलना चाहिए। अदालत ने तीनों की अपील स्वीकार करते हुए उनकी सजा को रद्द कर दिया और उन्हें बरी कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर