Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में तानाशाही अपने चरम पर...सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का हमला

लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर तीखा हमला बोला। केजरीवाल ने तानाशाही के अंत की चेतावनी दी और वांगचुक को राजनीति का शिकार बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Sep 2025 9:01:34

देश में तानाशाही अपने चरम पर...सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का हमला

लद्दाख के प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को शुक्रवार (26 सितंबर) को लेह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तीखे शब्दों में सरकार पर निशाना साधा।

केजरीवाल ने कहा, “रावण का भी अंत हुआ था, कंस का भी अंत हुआ था। हिटलर और मुसोलिनी का हश्र भी दुनिया ने देखा। आज हमारे देश में तानाशाही अपने चरम पर है और जो लोग अहंकार में डूब जाते हैं, उनका अंजाम बेहद दुखद होता है।”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में वांगचुक की सराहना करते हुए लिखा कि यह व्यक्ति देश और शिक्षा को बेहतर बनाने की सोच रखता है, नए–नए आविष्कार करता है और समाज को दिशा देने का काम करता है। इसके बावजूद सरकार का पूरा तंत्र उसे राजनीति का शिकार बना रहा है। “यह बेहद दुखद है कि देश की बागडोर ऐसे हाथों में है। ऐसे हालात में राष्ट्र कैसे प्रगति करेगा?” – केजरीवाल ने सवाल उठाया।
हिंसक प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

अधिकारियों के अनुसार वांगचुक की गिरफ्तारी उस समय हुई जब अलग राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची लागू करने की मांग को लेकर उग्र आंदोलन हुआ। दो दिन पहले हुए इस विरोध प्रदर्शन में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और करीब 90 लोग घायल हुए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लद्दाख के डीजीपी एस.डी. सिंह जामवाल के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे वांगचुक को गिरफ्तार किया गया। गृह मंत्रालय ने उन्हें लेह एपेक्स बॉडी (LAB) के प्रमुख सदस्यों में से एक के तौर पर हिंसा भड़काने के लिए जिम्मेदार ठहराया। बताया गया कि वे लंबे समय से कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) के साथ मिलकर इन मांगों को लेकर आंदोलन चला रहे थे।

वांगचुक ने आरोपों से किया इनकार

गिरफ्तारी से पहले सोनम वांगचुक भूख हड़ताल के जरिए आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने हिंसा की निंदा करते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। वांगचुक का कहना है कि उनका आंदोलन हमेशा शांतिपूर्ण रहा है और वह किसी भी तरह की हिंसा के पक्षधर नहीं हैं। बुधवार को हुई झड़पों के बाद उन्होंने दो सप्ताह से जारी अनशन भी समाप्त कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच