न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SIR विवाद पर संसद से सड़कों तक संग्राम, 25 दलों के 300 MPs का पैदल प्रदर्शन; नहीं मिली दिल्ली पुलिस से मंजूरी

बिहार SIR विवाद पर संसद से सड़कों तक विपक्ष का संग्राम, राहुल गांधी के नेतृत्व में 25 दलों के 300 सांसद चुनाव आयोग तक पैदल मार्च करेंगे, पुलिस ने अनुमति देने से किया इनकार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 9:51:07

SIR विवाद पर संसद से सड़कों तक संग्राम, 25 दलों के 300 MPs का पैदल प्रदर्शन; नहीं मिली दिल्ली पुलिस से मंजूरी

बिहार में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनावी धांधली के मुद्दे पर अब जंग संसद भवन की चौखट पार कर सड़कों पर उतर आई है। विपक्षी इंडिया गठबंधन के लगभग 300 सांसद, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में आज संसद से लेकर चुनाव आयोग तक पैदल मेगा मार्च करने जा रहे हैं। इस विरोध में 25 अलग-अलग दलों के सांसद शामिल होंगे।

दिल्ली पुलिस ने इस मार्च के लिए औपचारिक अनुमति से इनकार किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक किसी सांसद या दल ने लिखित रूप में अनुमति मांगी ही नहीं। ऐसे में साफ है कि विपक्षी दल अब सड़कों पर भी टकराव की राह पर हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि अनुमति का कोई आधिकारिक आवेदन पुलिस के पास दर्ज नहीं है।

चुनाव आयोग से मुलाकात का तय समय

इस बीच, चुनाव आयोग सचिवालय ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को पत्र लिखकर आज दोपहर 12 बजे बातचीत का समय दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि बैठक में जगह और पार्किंग की कमी के कारण अधिकतम 30 लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। इसी बीच, दिल्ली पुलिस ने चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाते हुए बैरिकेड्स लगा दिए हैं।

मार्ग तय: ट्रांसपोर्ट भवन होकर पहुंचेगा मार्च

राहुल गांधी और विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनाव आयोग, सत्ताधारी भाजपा के साथ मिलकर वोट चोरी में संलिप्त है और चुनावी प्रक्रिया को भाजपा के पक्ष में मोड़ रहा है। बीते हफ्ते राहुल गांधी के आवास पर आयोजित एक डिनर मीटिंग में फैसला हुआ कि विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से निकलकर ट्रांसपोर्ट भवन होते हुए चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च करेंगे। इस विरोध में लोकसभा और राज्यसभा—दोनों सदनों के सांसद शामिल होंगे।

मार्च से पहले रणनीतिक बैठक

आज (सोमवार, 11 अगस्त) के विरोध प्रदर्शन से पहले सुबह संसद भवन परिसर में विपक्षी नेताओं की एक अहम बैठक होगी। यह बैठक विपक्ष के नेता के कक्ष में आयोजित होगी, जहां मार्च की रूपरेखा और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। पिछले हफ्ते की तरह, संभावना है कि सांसद संसद परिसर में भी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे।

11:30 बजे होगी शुरुआत, दिग्गज नेता होंगे शामिल

करीब 11:30 बजे मार्च की शुरुआत होने की संभावना है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मार्च के दौरान सांसद 2024 लोकसभा चुनाव में कथित "वोट चोरी" और बिहार में चल रहे SIR प्रक्रिया का खुलकर विरोध दर्ज कराएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर