न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सौरभ भारद्वाज की 'कोठी खोजो अभियान', ढूंढने वाले को मिलेगा 21 लाख का इनाम

दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज का अनोखा अभियान – "कोठी खोजो और पाओ 21 लाख का इनाम"। ईडी की छापेमारी के बाद निकली रैली में गूंजे मज़ेदार नारे और सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। जानें पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 1:40:00

सौरभ भारद्वाज की 'कोठी खोजो अभियान', ढूंढने वाले को मिलेगा 21 लाख का इनाम

नई दिल्ली की गलियों में इन दिनों एक अजीबो-गरीब ऐलान गूंज रहा है – "सुनो, सुनो, सुनो… जो कोई भी सौरभ भारद्वाज की कोठी ढूंढकर लाएगा, उसे 21 लाख रुपये नकद इनाम दिया जाएगा।" यह घोषणा आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में की गई। खुद भारद्वाज अपने समर्थकों के साथ गली-गली घूमते नज़र आए और मज़ाकिया अंदाज़ में यह वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया।

रैली और ईडी की छापेमारी का कनेक्शन

इस पूरे प्रकरण की जड़ कुछ दिन पहले की ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की छापेमारी में छिपी है। ईडी ने हाल ही में AAP से जुड़े 13 ठिकानों पर रेड मारी थी। इस कार्रवाई के बाद भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तंज कसते हुए कहा था – "मुझे भी बताइए कि मेरे ये 13 ठिकाने कौन से हैं?" उनके इसी बयान को आगे बढ़ाते हुए यह रैली और "इनाम का ऐलान" लोगों का ध्यान खींचने का तरीका बन गया।

गली-गली गूंजे नारे

भारद्वाज समर्थकों के साथ जब रैली में निकले तो माहौल किसी जुलूस जैसा बन गया। समर्थकों ने लाउडस्पीकर और नारेबाज़ी के ज़रिए घोषणा की – "सौरभ भारद्वाज की कोठी ढूंढो, 21 लाख का इनाम पाओ। मौका मत गंवाना, नकद इनाम घर ले आना।" उनकी यह शैली लोगों को आकर्षित भी कर रही है और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

ईडी की कार्रवाई का असली कारण क्या?

ईडी की छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ी थी। मामला स्वास्थ्य ढांचे से संबंधित परियोजनाओं में कथित गड़बड़ी का है। आरोप है कि वर्ष 2018-19 के दौरान दिल्ली में 24 अस्पताल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी, जिनकी कुल लागत करीब 5590 करोड़ रुपये थी। लेकिन बाद में यह सामने आया कि इन परियोजनाओं में असामान्य रूप से लागत बढ़ाई गई और ज्यादातर काम अधूरा रह गया। यही कारण है कि ईडी ने आप नेताओं से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की और पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की।

राजनीतिक रंग और व्यंग्यात्मक जवाब

भारद्वाज का "कोठी ढूंढो, इनाम पाओ" अभियान दरअसल राजनीतिक व्यंग्य है। ईडी की छापेमारी को लेकर वह यह संदेश देना चाहते हैं कि उनके पास ऐसी कोई "छिपी हुई कोठी" नहीं है। उनके मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई विपक्ष द्वारा उन्हें परेशान करने की कोशिश है। उनकी यह शैली न केवल विरोध का एक अनोखा तरीका है, बल्कि जनता का ध्यान खींचने का भी साधन बन गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर