न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सौरभ भारद्वाज का सवाल: 'मेरे 13 ठिकाने कहां हैं? कम से कम मुझे कब्जा तो दिला दो' – ED की रेड पर प्रतिक्रिया

दिल्ली एनसीआर में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सौरभ ने कहा, कम से कम मुझे कब्जा तो दिलाओ, और उनके परिवार ने भी कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 5:08:35

सौरभ भारद्वाज का सवाल: 'मेरे 13 ठिकाने कहां हैं? कम से कम मुझे कब्जा तो दिला दो' – ED की रेड पर प्रतिक्रिया

दिल्ली एनसीआर में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर समेत कुल 13 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा। यह कार्रवाई स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में कथित घोटालों से जुड़े मामले में की गई है। सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईडी की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा, “भाई, 13 ठिकानों पर छापेमारी हुई, लेकिन मुझे कब्जा नहीं दिया जा रहा। कम से कम मुझे कब्जा तो दिलाओ, ताकि मैं इन्हें बेच सकूं।” उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि यह उनके और उनके परिवार के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार है।

मेरी बेटी पूछ रही है…

सौरभ ने बताया कि उनकी बेटी ने उनसे पूछा, “पापा, क्या आपके पास कोई ऑफिस है?” सौरभ ने जवाब दिया कि यह सरकारी है, लेकिन उनकी बेटी ने कहा कि नहीं, एक ऑफिस का फोटो चल रहा है। सौरभ ने इसे “बेशर्मों की हरकत” और अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा, “डूब मरो, शर्म करो।”

18 घंटे की छापेमारी और सिसोदिया का समर्थन

आम आदमी पार्टी के नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सौरभ भारद्वाज से मिलने के बाद कहा, “मेरे भाई सौरभ भारद्वाज 18 घंटे की ईडी की छापेमारी और साज़िशों के बावजूद बेखौफ हैं। उनकी हिम्मत और साहस हमारे लिए मिसाल है। हम एक परिवार हैं और जब तक हम साथ हैं, कोई झूठ और साज़िश हमें नहीं झुका सकती।”

सिसोदिया ने मीडियाकर्मियों से कहा, “कल ईडी ने छापेमारी के नाम पर नाटक किया। मैं इसे नाटक इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जब भी भाजपा पर कोई संकट आता है और उनके नेताओं पर सवाल उठते हैं, ईडी तुरंत कार्रवाई शुरू कर देती है। जैसे ही लोगों ने मोदी जी की डिग्री पर सवाल उठाए, उन्होंने झूठी छापेमारी शुरू कर दी।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?