राज्यसभा से विदाई पर प्रियंका चतुर्वेदी का इमोशनल पोस्ट, पीएम मोदी के साथ शेयर की तस्वीर
राज्यसभा से विदाई पर प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और इमोशनल पोस्ट लिखी। जानें उनके भावुक भाषण, विपक्ष में भूमिका और राजनीतिक सफर के बारे में।
Posts by : Jhanvi Gupta |
Updated on: Sun, 29 Mar 2026 9:21:35
नई दिल्ली: शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने हाल ही में राज्यसभा से अपने कार्यकाल का समापन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर भी डाली।
प्रियंका चतुर्वेदी ने पोस्ट में क्या कहा?
प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, "जब स्वयं माननीय प्रधानमंत्री संसद से आपको विदाई दें, तो यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं कृतज्ञ हूं। धन्यवाद महोदय। हालांकि, मैं राष्ट्र के लिए विपक्ष में रहकर भी खड़ी रहूंगी और अपनी आवाज़ को लगातार उठाती रहूंगी।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्र के हित में उनका कार्य और संघर्ष जारी रहेगा