न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RSS के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट और स्मृति सिक्का, पहली बार सिक्के पर भारत माता की छवि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए स्मृति डाक टिकट और स्मृति सिक्के का अनावरण किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 01 Oct 2025 12:09:01

RSS के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट और स्मृति सिक्का, पहली बार सिक्के पर भारत माता की छवि

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए स्मृति डाक टिकट और स्मृति सिक्के का अनावरण किया। ये डाक टिकट और सिक्के संघ की राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक योगदान को समर्पित हैं।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि ये सिक्का और डाक टिकट न केवल संघ के शताब्दी वर्ष को चिह्नित करते हैं, बल्कि भारत माता की छवि को पहली बार मुद्रा पर अंकित कर एक ऐतिहासिक परंपरा की शुरुआत भी करते हैं। 100 रुपये के इस विशेष स्मृति सिक्के पर एक ओर राष्ट्रीय प्रतीक है, तो दूसरी ओर भारत माता को सिंह के साथ वरद मुद्रा में दर्शाया गया है, जो आशीर्वाद देती प्रतीत होती हैं।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, “संघ की 100 वर्ष की गौरवगाथा देश के समर्पण, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है। आज का दिन सभी स्वयंसेवकों के लिए गौरव का विषय है। मैं इस अवसर पर करोड़ों स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देता हूं और डॉ. हेडगेवार जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने 1963 की घटना को याद करते हुए कहा कि RSS स्वयंसेवकों ने 26 जनवरी की परेड में भाग लिया था और राष्ट्रभक्ति की धुन पर कदमताल कर भारत की सेवा भावना का परिचय दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि इस डाक टिकट में उस ऐतिहासिक क्षण की भी झलक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विजयादशमी और महानवमी के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई दी और कहा कि यह पर्व “अन्याय पर न्याय की, असत्य पर सत्य की और अंधकार पर प्रकाश की जीत” का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ स्वयंसेवक विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम और इन प्रतीकों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रभक्ति और संगठन की एकता का संदेश देश और दुनिया तक पहुंचेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका