न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लाल किले से पीएम मोदी का पाक को दो टूक संदेश – ‘परमाणु धमकियों का सेना देगी मुंहतोड़ जवाब’

लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी दी—परमाणु धमकियों और ब्लैकमेल का अब मिलेगा करारा जवाब। ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रीय सुरक्षा और ‘नए भारत’ के संकल्प पर भी बोले।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 9:30:28

लाल किले से पीएम मोदी का पाक को दो टूक संदेश – ‘परमाणु धमकियों का सेना देगी मुंहतोड़ जवाब’

देश आज गर्व और उल्लास के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार तिरंगा लहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने पाकिस्तान की ओर से दी जाने वाली परमाणु धमकियों पर सीधे और कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी।

परमाणु ब्लैकमेल पर भारत का रुख स्पष्ट

अपने भाषण में पीएम मोदी ने दोहराया कि अब भारत किसी भी तरह की न्यूक्लियर धमकी या ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “ये दौर खत्म हो चुका है। हम आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वालों में कोई अंतर नहीं मानते। जो मानवता के दुश्मन हैं, उनके साथ सख्त कार्रवाई होगी।”

पाकिस्तान को सख्त चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया कि अगर पाकिस्तान ने अपनी हरकतें जारी रखीं, तो भारत की सेना अपने तय समय, रणनीति और लक्ष्यों के अनुसार जवाब देगी। “अब खेल हमारे नियमों पर होगा—चाहे वक्त हो, तरीका हो या लक्ष्य—सेना जो तय करेगी, वही अमल में आएगा और प्रतिक्रिया निर्णायक होगी,” उन्होंने कहा। यह बयान पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की हालिया परमाणु धमकी का सीधा जवाब माना जा रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर – 100 दिन की उपलब्धियां

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन पूरे होने का उल्लेख भी किया। उन्होंने बताया कि यह मिशन न केवल देश की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत कर रहा है, बल्कि भारत को रणनीतिक रूप से और आत्मनिर्भर बना रहा है। साथ ही उन्होंने आर्थिक प्रगति, कल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए विकास के नए लक्ष्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले और आसपास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। 11,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी और 3,000 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात थे। ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स निगरानी कर रहे थे और अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर सुरक्षा को पुख्ता किया गया था।

थीम – ‘नया भारत’

इस बार स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘नया भारत’ रखी गई, जो 2047 तक भारत को एक शक्तिशाली, समृद्ध और पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने की महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। प्रधानमंत्री का संदेश साफ था—भारत अब अपने हितों की रक्षा में किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत