न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यात्री कृपया ध्यान दें! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब केवल टिकटधारी ही प्रवेश कर पाएंगे

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब केवल वैध टिकटधारी यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश मिलेगा। अनारक्षित कोचों में भीड़ कम करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए रेलवे बोर्ड ने ट्रायल का दूसरा चरण शुरू किया है। इस ट्रायल में प्रत्येक अनारक्षित कोच के लिए सीमित टिकट जारी की जाएँगी, जिससे त्योहारों और व्यस्त समय में स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित रहे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Aug 2025 8:06:43

यात्री कृपया ध्यान दें! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब केवल टिकटधारी ही प्रवेश कर पाएंगे

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित कोचों में यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे बोर्ड ने ट्रायल का दूसरा चरण जल्द शुरू करने का फैसला किया है। इस नए नियम के तहत स्टेशन परिसर में केवल उन्हीं यात्रियों को प्रवेश मिलेगा जिनके पास वैध टिकट होगा। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि यह ट्रायल लगभग एक माह तक चलेगा। इसके दौरान यह आंकलन किया जाएगा कि स्टेशन परिसर में वास्तविक भीड़ कैसी रहती है और त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किस प्रकार के इंतजाम किए जाने चाहिए। बीते फरवरी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भीड़ से जुड़ी घटनाओं के बाद सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अनारक्षित कोचों में टिकट सीमित करने का प्रयोग

रेलवे के सॉफ्टवेयर ‘क्रिस’ में व्यवस्था की गई है कि प्रत्येक अनारक्षित कोच के लिए केवल 150 टिकट ही जारी की जाएँ। इस ट्रायल का पहला चरण लगभग दो महीने तक चलाया गया और इसे सफल माना गया। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक शिवेन्द्र शुक्ला ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर इसे अगले चरण में लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अब काउंटरों से जारी सीमित टिकट रखने वाले ही स्टेशन परिसर में प्रवेश कर पाएँगे।अब तक अनारक्षित कोचों में टिकट की कोई सीमा नहीं थी। यात्री काउंटर या ऐप से जितना चाहें उतना टिकट बनवा सकते थे। इस कारण एक कोच में अक्सर 300 से 400 लोग सफर करते हैं, जबकि कोच की वास्तविक क्षमता लगभग 80 सीट है। अधिकारियों का मानना है कि इस ट्रायल से त्योहारों के समय स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी।

देशभर में लागू होने की संभावना

ट्रायल के अनुसार, ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से प्रत्येक अनारक्षित कोच में केवल 150 टिकट जारी की जाएँगी। बीच के स्टेशनों पर कोच क्षमता के अनुसार केवल 20% अनारक्षित टिकट ही उपलब्ध होंगी। उदाहरण के लिए, यदि ट्रेन में चार कोच हैं तो शुरुआती स्टेशन से अधिकतम 600 अनारक्षित टिकट ही जारी होंगी। नई दिल्ली में सफल होने के बाद यह योजना पूरे देश में लागू की जा सकती है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रायल के लिए इस्तेमाल हो रहे सॉफ्टवेयर से केवल उन ट्रेन की टिकट गिनी जाएगी, जो अगले तीन घंटे में चलेंगी। उदाहरण के लिए, नई दिल्ली से बनारस के लिए अगर तीन घंटे में चार ट्रेन चलें और प्रत्येक में चार कोच हों, तो कुल 16 कोच के लिए अधिकतम 2400 टिकट ही जारी होंगी। इसके बाद टिकट स्वतः बंद हो जाएँगी, जैसे एसी या स्लीपर कोच में होती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर