न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NEET UG 2025 रिजल्ट: AIIMS दिल्ली में इस रैंक तक मिल सकता है MBBS में दाखिला, जानें पिछली बार का पूरा गणित

NEET 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है। जानिए इस साल AIIMS दिल्ली की MBBS सीटों में दाखिले के लिए कटऑफ क्या हो सकती है, कितनी रैंक पर मिलेगा एडमिशन और पिछली बार का क्या था स्कोर ट्रेंड।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 7:01:33

NEET UG 2025 रिजल्ट: AIIMS दिल्ली में इस रैंक तक मिल सकता है MBBS में दाखिला, जानें पिछली बार का पूरा गणित

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 का रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया है, जिससे लाखों मेडिकल उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। इसके साथ ही देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत हो जाएगी, जिसको लेकर अब अभ्यर्थियों के साथ ही अभिभावकों ने भी कटऑफ, स्कोर और रैंक का पूरा गुणा-गणित लगाना शुरू कर दिया है। आइए इसी कड़ी में विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं कि इस बार कटऑफ का संभावित हाल क्या रहने वाला है, और कितनी रैंक या स्कोर पर AIIMS दिल्ली जैसी टॉप मेडिकल संस्थान में MBBS सीटों में दाखिला मिल सकता है? AIIMS दिल्ली देश का सर्वोच्च मेडिकल कॉलेज माना जाता है, जहां पर सबसे मेधावी छात्रों को सीमित सीटों में एडमिशन मिलता है।

पहले जानिए AIIMS दिल्ली में MBBS की कुल कितनी सीटें हैं:

AIIMS दिल्ली में MBBS कोर्स के लिए कुल 132 सीटें निर्धारित हैं। इन 132 सीटों में 55 सीटें अनारक्षित यानी सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए हैं, जबकि भारत सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार 32 सीटें ओबीसी, 18 सीटें अनुसूचित जाति (SC), 9 अनुसूचित जनजाति (ST), 11 सीटें सामान्य ईडब्ल्यूएस (EWS) और 7 सीटें विदेशी नागरिकों के लिए आरक्षित हैं।

पिछले साल का एडमिशन ट्रेंड क्या कहता है:

AIIMS दिल्ली में दाखिले की संभावनाएं जानने के लिए हमें पिछले साल का रुझान देखना होगा। NEET UG 2024 में कुल 17 छात्रों ने ऑल इंडिया लेवल पर टॉप किया था, और सभी को 720 में से पूरे 720 नंबर प्राप्त हुए थे। AIIMS दिल्ली में सीमित सीटों के कारण पिछले साल सामान्य वर्ग के छात्रों को 720 में से 715 नंबर लाने पर एडमिशन मिला था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यहां प्रतिस्पर्द्धा बेहद कठिन होती है।

NEET UG 2025: इस बार क्या हो सकता है एडमिशन का गणित?

NEET UG 2025 रिजल्ट के विश्लेषण के अनुसार, इस साल टॉपर को 686 नंबर और सेकंड टॉपर को 682 नंबर मिले हैं। इस डेटा और AIIMS दिल्ली की कुल सीटों को आधार बनाते हुए मेडिकल कोचिंग संस्थानों के विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार 650-660 नंबर लाने वाले अभ्यर्थियों को AIIMS दिल्ली में दाखिला मिलने की संभावना प्रबल है। आकाश इंस्टीट्यूट के नेशनल डायरेक्टर (मेडिकल) नवीन कार्की का कहना है कि हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन 660 नंबर पाने वाले कैंडिडेट्स का दाखिला लगभग तय माना जा सकता है।

कटऑफ में गिरावट और बढ़ती प्रतिस्पर्धा:

कई एक्सपर्ट्स यह भी कह रहे हैं कि इस बार NEET कटऑफ में गिरावट के कारण मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया में खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। AIIMS दिल्ली जैसे संस्थानों में सीट पाने के लिए एक-एक अंक भी निर्णायक साबित हो सकता है। ऐसे में छात्रों को अपनी रैंक, कटऑफ और विकल्पों का गहन विश्लेषण कर रणनीति बनानी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर