न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून का कहर: महाराष्ट्र, एमपी और गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, कई राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में खासतौर पर बारिश की तीव्रता ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहना पड़ रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 5:04:30

मानसून का कहर: महाराष्ट्र, एमपी और गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, कई राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट

देशभर में मानसून ने पूरे जोर के साथ दस्तक दी है और इसके चलते कई हिस्सों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को जहां हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मानसून की आधिकारिक एंट्री हुई, वहीं मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में लगातार भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में खासतौर पर बारिश की तीव्रता ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र में गोदावरी समेत कई नदियों में उफान

महाराष्ट्र के नासिक में लगातार बारिश के चलते गोदावरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदी के किनारे बसे निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे घरों और दुकानों को नुकसान हुआ है। यहां कई प्रसिद्ध मंदिरों तक में जलभराव हो गया है। रायगढ़ में अंबा, कुंडलिका और पातालगंगा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया है। रत्नागिरी में जगबूदी नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पश्चिमी महाराष्ट्र की इंद्रायणी नदी और अन्य नदियां भी खतरे की स्थिति में हैं।

गुजरात के कई हिस्सों में जलभराव, फसलें बर्बाद

गुजरात के अहमदाबाद, वापी, राजकोट और अमरेली में भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर गया है। अमरेली में खेतों में नदी का पानी घुसने से खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। सावरकुंडला और राजुला क्षेत्रों में स्थानीय नदियों में उफान आने से प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है और राहत कार्यों को तेज कर दिया है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में संकट, लोगों की मौतें

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में खिरखिरी नदी के उफान पर आने से करीब 20 गांवों का संपर्क मुख्य सड़कों से कट गया है। यहां राहत और बचाव कार्य जारी है। उधर, बिहार के गया जिले में अचानक फल्गु नदी का जलस्तर बढ़ने से 20 लोग फंस गए, जिनमें से 18 को ग्रामीणों ने बचा लिया जबकि 2 की मौत हो गई। सरगुजा (छत्तीसगढ़) में मैनी नदी की बाढ़ में एक ही परिवार के चार लोग बह गए, जिनमें मां और बेटा भी शामिल हैं। प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम भेजकर अभियान शुरू किया है।

अलर्ट मोड पर प्रशासन, राहत टीमें तैनात

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के चलते रेड अलर्ट लागू किया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें प्रभावित इलाकों में तैनात कर दी गई हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा न करें और बारिश के दौरान नदियों व जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर