Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

22 अप्रैल का जवाब 22 मिनट में, भारत ने दिखाई निर्णायक शक्ति; संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले PM मोदी

लोकसभा में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर जवाब देते हुए कहा कि भारत ने 22 अप्रैल के आतंकी हमले का जवाब 22 मिनट में दिया। उन्होंने सेना को खुली छूट देने, न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग को नकारने और आत्मनिर्भर सैन्य ताकत का प्रदर्शन करने की बात कही।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 7:13:02

22 अप्रैल का जवाब 22 मिनट में, भारत ने दिखाई निर्णायक शक्ति; संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले PM मोदी

लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के रुख को स्पष्टता से सामने रखा। उन्होंने कहा कि वे भारत की ओर से बोलने के लिए खड़े हैं और उन सभी को सच का आईना दिखाने आए हैं, जिन्हें राष्ट्रहित दिखाई नहीं देता। पीएम मोदी ने अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा, "देश की जनता ने जैसे जिस घड़ी मेरा साथ दिया, मुझे आशीर्वाद दिया, वह मेरे लिए ऋण है। 22 अप्रैल की बर्बरता का जवाब हमने 22 मिनट में दे दिया।"

'पहलगाम में हुआ हमला, इंसानियत पर धब्बा'

प्रधानमंत्री ने पहलगाम की घटना को अमानवीय और सुनियोजित षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोषों की हत्या की, यह क्रूरता की पराकाष्ठा थी। “यह केवल हमला नहीं, बल्कि भारत को भीतर से तोड़ने की कोशिश थी। समाज में उन्माद फैलाने की यह साजिश, देशवासियों की एकजुटता से नाकाम हो गई," पीएम ने भावुक लहजे में कहा।

सेना को दी गई खुली छूट, कार्रवाई में कोई समझौता नहीं

प्रधानमंत्री ने बताया कि 22 अप्रैल को हमले की सूचना के तुरंत बाद, विदेश यात्रा से लौटकर उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। “मैंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि दोषियों को ज़मीन में मिला देंगे—और हमने वैसा ही किया,” उन्होंने कहा। उस बैठक में यह तय हुआ कि सुरक्षा बलों को पूरी आज़ादी दी जाएगी—कब, कहाँ, कैसे कार्रवाई करनी है, इसका निर्णय सेना खुद करेगी।
'पाकिस्तान को था डर, भारत का जवाब निश्चित था'

प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि पाकिस्तान को अंदेशा था कि भारत इस हमले का करारा जवाब देगा। “वहाँ से परमाणु धमकी जैसी बातें भी आने लगी थीं, लेकिन भारत ने 6 और 7 मई को वैसी ही कार्यवाही की जैसी तय की गई थी। और पाकिस्तान कुछ नहीं कर पाया,” उन्होंने स्पष्ट किया। पीएम के अनुसार, हमारी सेना ने महज़ 22 मिनट में वह लक्ष्य साधा, जो 22 अप्रैल की घटना का प्रतिशोध था।

'हम वहाँ पहुंचे जहाँ पहले कभी नहीं गए थे'

मोदी ने कहा कि भारत की यह पहली सैन्य रणनीति थी जिसमें सेना ने उन ठिकानों को निशाना बनाया, जो पहले कभी नहीं छुए गए थे। “हम बहावलपुर तक पहुंच गए, जहाँ के आतंकी शिविर पूरी तरह ध्वस्त कर दिए गए,” उन्होंने गर्व से कहा। उन्होंने बताया कि भारत ने आतंकियों के ढांचे को अंदर तक तोड़ दिया और पाकिस्तान के कोने-कोने में चल रहे अड्डों को खत्म किया।

'न्यूक्लियर धमकी अब कारगर नहीं'

उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन इस बात का प्रमाण है कि अब न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग का युग खत्म हो चुका है। भारत अब किसी दबाव में झुकने वाला नहीं है। "जो डराया करते थे, आज वही चुप हैं," पीएम मोदी ने जोड़ा।

'तकनीक के मोर्चे पर भी दिखाया दम'

उन्होंने बताया कि यह युग अब तकनीक-आधारित युद्ध का है और भारत ने इस दिशा में अपनी दक्षता साबित की है। “हमारी सटीक मिसाइलों और ड्रोन हमलों ने दुश्मन के एयरबेस तक को ICU में पहुँचा दिया। उनकी क्षति आज भी उन्हें खल रही है,” मोदी ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा।

'आत्मनिर्भर भारत की सैन्य ताकत का प्रदर्शन'

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता को वैश्विक पटल पर प्रमाणित कर दिया। “Made in India मिसाइलें और ड्रोन जब दुश्मन पर बरस रहे थे, तो पूरी दुनिया देख रही थी कि भारत अब किसी पर निर्भर नहीं है,” उन्होंने गर्व के साथ कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
बेंगलुरु टेक समिट आज से शुरू, 65 से ज्यादा देशों के 10 हजार प्रतिनिधि होंगे शामिल
बेंगलुरु टेक समिट आज से शुरू, 65 से ज्यादा देशों के 10 हजार प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
चीन के साथ ट्रंप की बैठक से पहले क्वाड नेताओं का मंथन, हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
चीन के साथ ट्रंप की बैठक से पहले क्वाड नेताओं का मंथन, हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए मिचेल सैंटनर
न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए मिचेल सैंटनर