न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से लापता स्नेहा की तलाश में जुटा परिवार, 7 दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस

त्रिपुरा की छात्रा स्नेहा देबनाथ 7 जुलाई से दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से लापता है। आखिरी बार कैब ड्राइवर ने उसे ब्रिज पर उतारा था। परिवार परेशान है और पुलिस अब तक सुराग ढूंढने में नाकाम रही है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 13 Jul 2025 9:54:26

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से लापता स्नेहा की तलाश में जुटा परिवार, 7 दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस

त्रिपुरा की रहने वाली होनहार छात्रा स्नेहा देबनाथ बीते 7 जुलाई से दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से लापता है। इस घटना ने न सिर्फ उसके परिवार की नींदें उड़ा दी हैं, बल्कि दिल्ली से त्रिपुरा तक हर किसी को बेचैन कर दिया है। एक ओर दिल्ली पुलिस की टीमें दिन-रात एक कर स्नेहा की तलाश में जुटी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी पुलिस को तत्काल और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। टीवी9 भारतवर्ष की रिपोर्ट के अनुसार, स्नेहा की बहन बिपाशा ने कुछ बेहद अहम जानकारियां साझा की हैं, जो हर किसी को चिंता में डाल देती हैं।

बिपाशा ने बताया कि 7 जुलाई की सुबह स्नेहा ने अपने परिवार को कहा था कि वह अपनी दोस्त पिटूनिया को स्टेशन छोड़ने जा रही है। लेकिन वो घर लौटी ही नहीं। एक अन्य दोस्त से बातचीत में चौंकाने वाली बात सामने आई—स्नेहा कह रही थी कि वह ब्रिज से कूदने वाली है। यह सुनकर परिवार के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। साथ ही घर पर एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसने चिंता को और गहरा कर दिया। हालांकि, परिवार को यकीन है कि स्नेहा खुदकुशी नहीं कर सकती।

"मैं फेल हो गई हूं…"

स्नेहा द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में लिखा था—"मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं फेल हो गई हूं, इसलिए मैंने अपनी ज़िंदगी खत्म करने का फैसला लिया है। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है..."

बिपाशा ने बताया कि स्नेहा न सिर्फ पढ़ाई में तेज थी, बल्कि बेहद महत्वाकांक्षी भी थी। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज से मैथ ऑनर्स कर रही थी और साथ ही आईआईटी मद्रास से डिप्लोमा कोर्स भी कर रही थी। इतना मेहनती और जुझारू स्वभाव रखने वाली लड़की खुदकुशी कैसे कर सकती है—परिवार यह मानने को तैयार नहीं।

सुबह 5:15 पर निकली स्नेहा और फिर… सन्नाटा

7 जुलाई की सुबह, करीब 5:15 बजे, स्नेहा ने अपनी मां को बताया कि वह दोस्त को सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रही है, जिसकी ट्रेन 6:45 बजे थी। स्नेहा एक काले रंग की हुंडई ऑरा कैब में बैठी और निकल गई। स्नेहा की मां ने सतर्कता दिखाते हुए कार की नंबर प्लेट और ड्राइवर का मोबाइल नंबर नोट कर लिया था। 5:56 बजे आखिरी बार स्नेहा से बात हुई, जिसमें उसने बताया कि वह स्टेशन पहुंच गई है और पेमेंट कर रही है। लेकिन जब 8:45 बजे फिर कॉल किया गया, तो उसका फोन स्विच ऑफ था।

ड्राइवर ने कहा- सिग्नेचर ब्रिज पर छोड़ा

जब परिजनों ने पिटूनिया से पूछा, तो उसने बताया कि स्नेहा कभी उसके पास पहुंची ही नहीं। परिवार में घबराहट का माहौल बन गया। उन्होंने फौरन कैब ड्राइवर से संपर्क किया, जिसने कहा कि उसने स्नेहा को सिग्नेचर ब्रिज पर ड्रॉप किया था—वही उसकी डेस्टिनेशन थी। जब परिजन ब्रिज पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की, तो कोई भी स्नेहा के बारे में कुछ नहीं बता सका।

7 दिन बीते, परिजन बेसब्र… पुलिस अब भी खाली हाथ

परिजनों का कहना है कि उस समय ब्रिज पर लगे CCTV कैमरे खराब थे। दो दिन बाद महरौली थाने में एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग पुलिस को हाथ नहीं लगा है।

7 दिन बीत चुके हैं, और पुलिस अब भी स्नेहा की आखिरी लोकेशन—सिग्नेचर ब्रिज के आसपास ही जांच में जुटी है। हर बीतता दिन परिवार की बेचैनी को बढ़ा रहा है, और पूरे देश की निगाहें अब सिर्फ एक सवाल पर टिक गई हैं—आखिर स्नेहा कहां गई?

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर