न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में मामूली विवाद बना जानलेवा, 21 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, मां बोलीं- साजिश थी

दिल्ली के गीता कॉलोनी में 21 वर्षीय युवक यश की मामूली विवाद के बाद सरेआम चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक की मां ने इसे साजिशन हत्या बताया, वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 12:02:53

दिल्ली में मामूली विवाद बना जानलेवा, 21 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, मां बोलीं- साजिश थी

राजधानी दिल्ली से इंसानियत को झकझोर और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिन के उजाले में 21 साल के एक युवक यश की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वजह सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे— बस इतनी सी बात कि यश की स्कूटी गलती से गली में खड़े एक लड़के से हल्के से टकरा गई थी।

इस मामूली से टकराव ने देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद को जन्म दे दिया और बात इतनी बढ़ गई कि यश की जान चली गई। पुलिस ने इस जघन्य वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

मां की आंखों से छलका दर्द, बोलीं— "मेरा यश अब कभी घर नहीं लौटेगा"

यह दर्दनाक घटना गीता कॉलोनी इलाके में घटी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक की पहचान की तो पता चला कि वह 21 वर्षीय यश था— अपने माता-पिता की इकलौती संतान। बेटे की मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

साजिश की बू, लड़की से दोस्ती बना वजह?

यश की मां राखी ने रुंधे गले से कहा कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि साजिशन हत्या है। उनका दावा है कि यश की दोस्ती एक दूसरे समुदाय की लड़की से थी और शायद यही किसी को नागवार गुजरा। यश की मां ने बताया कि लड़की के परिवार वालों ने पहले भी उनके पति को धमकाया था।

दोस्त की आंखों के सामने झुलसी जिंदगी

यश के दोस्त अमन, जो उस वक्त उसके साथ मौजूद था, ने कांपती आवाज़ में बताया कि विवाद स्कूटी का साइड मिरर छू जाने से शुरू हुआ था। पहले तो कहासुनी हुई, फिर एक लड़के ने यश के सिर पर पिस्टल तान दी और दूसरा कुछ और लड़कों को बुला लाया। सभी के हाथों में चाकू थे। सड़क के बीचोंबीच यश पर जानलेवा हमला हुआ।

अमन ने किसी तरह यश को ऑटो में डाला और अस्पताल ले गया, लेकिन यश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बहस से लेकर कत्ल तक… पल भर में खत्म हुई जिंदगी

पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद छोटी-सी टक्कर से शुरू हुआ था। लेकिन उसी में गुस्से और हिंसा ने यश की जिंदगी छीन ली। हमला इतना अचानक और घातक था कि स्थानीय लोग भी कुछ नहीं कर सके।

आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और तीन आरोपियों— अमान, लकी और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, यश को पीठ के निचले हिस्से पर चाकू मारा गया था।

इलाके में आक्रोश, परिवार बेहाल

घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्से का माहौल है। लोगों ने आरोपियों के घरों पर ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले। यश के माता-पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे— उनकी दुनिया उजड़ चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर