न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की निचली अदालतों के वकील 8 सितंबर से करेंगे एलजी नोटिफिकेशन के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल

जिला अदालतों के वकीलों ने उपराज्यपाल (एलजी) द्वारा जारी 13 अगस्त की अधिसूचना और 4 सितंबर के नए सर्कुलर के खिलाफ 8 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 9:38:55

दिल्ली की निचली अदालतों के वकील 8 सितंबर से करेंगे एलजी नोटिफिकेशन के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की न्याय व्यवस्था में बड़ा टकराव खड़ा हो गया है। सभी जिला अदालतों के वकीलों ने उपराज्यपाल (एलजी) द्वारा जारी 13 अगस्त की अधिसूचना और 4 सितंबर के नए सर्कुलर के खिलाफ 8 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। यह फैसला कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ ऑल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ऑफ दिल्ली ने लिया है, जिसके तहत अदालतों में कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा और वकील सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

अधिसूचना से भड़की वकील बिरादरी

13 अगस्त को एलजी ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें कहा गया कि पुलिसकर्मियों की गवाही पुलिस थानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दर्ज की जाएगी। इस फैसले को वकीलों ने न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सीधा हमला बताया। उनका कहना है कि अदालत में प्रत्यक्ष पेशी और गवाही देना न्याय का मूलभूत सिद्धांत है, जिसे इस तरह के आदेश से कमजोर किया जा रहा है।

गृह मंत्री से हुई थी मुलाकात

इस विवाद पर 2 सितंबर को वकीलों के प्रतिनिधिमंडल और दिल्ली बार काउंसिल के सदस्यों ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की थी। गृह मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि पुलिसकर्मियों की गवाही थाने से नहीं करवाई जाएगी और इस संबंध में जल्द स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा। लेकिन 4 सितंबर को जारी नया सर्कुलर इस आश्वासन के विपरीत निकला।

नए सर्कुलर ने बढ़ाई नाराजगी

दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय से आए इस सर्कुलर में गवाहों को ‘फॉर्मल’ और ‘मैटेरियल’ श्रेणियों में बांटते हुए उनकी पेशी का निर्णय अदालत पर छोड़ दिया गया है। वकीलों का कहना है कि यह आदेश न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और आरोपी के बचाव के अधिकार के खिलाफ है।

कड़ा विरोध और आंदोलन का ऐलान

कोऑर्डिनेशन कमेटी ने इस आदेश को तानाशाहीपूर्ण और जनविरोधी करार दिया है। वकीलों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार संतोषजनक और ठोस स्पष्टीकरण नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 8 सितंबर से शुरू होने वाले इस विरोध के दौरान अदालतों में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा और सड़कों पर तेज और आक्रामक प्रदर्शन देखने को मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर