न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सीता के पति, नीता के पति' टिप्पणी पर बढ़ा विवाद, कुणाल कामरा को सुप्रीम कोर्ट के वकील का लीगल नोटिस

जंतर-मंतर पर दिए गए सीता के पति, नीता के पति बयान को लेकर कुणाल कामरा कानूनी विवाद में घिर गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने लीगल नोटिस भेजकर माफी और वीडियो हटाने की मांग की है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 18 Jul 2026 12:17:02

'सीता के पति, नीता के पति' टिप्पणी पर बढ़ा विवाद, कुणाल कामरा को सुप्रीम कोर्ट के वकील का लीगल नोटिस

दिल्ली में नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर जारी आंदोलन के बीच स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की एक टिप्पणी अब कानूनी विवाद में बदल गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान दिए गए उनके भाषण पर आपत्ति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। विवाद का केंद्र उनका "सीता के पति, नीता के पति" वाला बयान बना हुआ है।

गौरतलब है कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक शिक्षा व्यवस्था और कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे थे। अनशन के 21वें दिन उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशासन ने उन्हें धरना स्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसी आंदोलन के दौरान कुणाल कामरा भी समर्थन देने पहुंचे थे और मंच से सरकार पर तीखी टिप्पणी की थी।

बयान के बाद भेजा गया कानूनी नोटिस

कुणाल कामरा के भाषण के वायरल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता ने उनके खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि उनके बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और उन्होंने भगवान के नाम का अनुचित संदर्भ देकर आस्था का अपमान किया है।

नोटिस में कहा गया है कि "ईश्वर करोड़ों लोगों की आस्था का विषय हैं और उनके नाम का इस प्रकार इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता।" साथ ही कामरा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित वीडियो तुरंत हटाने की मांग भी की गई है। इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी उनके बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

क्या है पूरा विवाद?

नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर छात्रों तथा विपक्षी दलों का विरोध लगातार जारी है। इसी मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू किया था। 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां भी वहां पहुंचीं, जिनमें कुणाल कामरा भी शामिल थे।

मंच से संबोधित करते हुए कामरा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि "सोनम वांगचुक के रूप में देश को एक और गांधी मिले हैं, जो अनशन पर बैठे हैं, लेकिन गोडसेवादी सोच रखने वालों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। उन्हें देश की चिंता नहीं है।"

इसी भाषण के दौरान उन्होंने यह टिप्पणी भी की कि "ये सीता के पति का नाम लेते हैं और नीता के पति का काम करते हैं।" इसी बयान को आधार बनाते हुए वकील ने इसे हिंदू धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की पहल की।

छात्रों से क्या बोले कुणाल कामरा?

अपने संबोधन में कुणाल कामरा ने छात्रों और युवाओं से संयम बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि यदि किसी भाजपा समर्थक या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक से मुलाकात हो, तो उससे बहस या विवाद करने के बजाय शांति और धैर्य से बातचीत करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "हमें व्यक्ति से नहीं, उस सोच से लड़ना है। अगर कोई यह मानता है कि सरकार का हर फैसला सही है, तो उससे लंबी बहस में पड़ने के बजाय आगे बढ़ जाना बेहतर है। अपना समय और ऊर्जा सही दिशा में लगाइए।"

कामरा ने अपने भाषण में यह भी कहा कि आंदोलन में शामिल लोगों में छात्र, किसान और बेरोजगार युवा शामिल हैं, जो अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उनके फैसलों ने इस आंदोलन को आगे बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाई है। वहीं, उनके इस पूरे भाषण और विशेष रूप से विवादित टिप्पणी को लेकर अब राजनीतिक बहस के साथ-साथ कानूनी विवाद भी तेज हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत