न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह से मिलीं कंगना रनौत, हिमाचल में तबाही को लेकर मांगी मदद

कंगना रनौत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर हिमाचल के मंडी में आई भीषण बारिश और भूस्खलन से हुई तबाही पर सहायता मांगी। शाह ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 3:49:27

अमित शाह से मिलीं कंगना रनौत, हिमाचल में तबाही को लेकर मांगी मदद

लोकसभा सांसद और मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने गुरुवार, 24 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र मंडी और आसपास के इलाकों में हाल ही में आई भीषण बारिश और भूस्खलन से हुई तबाही का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

कंगना ने इस मुलाकात की तस्वीर एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा, "आज माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाकात कर मंडी में आई प्राकृतिक आपदा के बारे में विस्तार से चर्चा की।"

उन्होंने बताया कि शाह ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए हरसंभव सहायता और पीड़ितों के शीघ्र पुनर्वास का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार इस कठिन समय में हिमाचल प्रदेश के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।"

आपदा में देरी से पहुंचने को लेकर उठे थे सवाल

पिछले महीने मंडी में मूसलधार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसमें कई घर ध्वस्त हो गए और करीब 20 लोगों की जान चली गई। कंगना पर इस दौरान यह आरोप लगा कि वह आपदा के तुरंत बाद क्षेत्र में नहीं पहुंचीं।

जब इस बारे में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने बयान में कहा, "हम लोगों को चिंता है, लेकिन जिन्हें आपदा की कोई परवाह नहीं है, उनके बारे में टिप्पणी नहीं करूंगा।"

कंगना ने दी सफाई, फिर रही पीड़ितों के साथ

जवाब में कंगना ने एक्स पर एक पोस्ट डालकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने लिखा, "हर साल हिमाचल में बाढ़ से जो तबाही होती है, वो दिल को झकझोर देती है। मैंने सेराज और मंडी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जाने की योजना बनाई थी, लेकिन माननीय जयराम ठाकुर जी ने सुझाव दिया कि जब तक सड़कें और संपर्क मार्ग बहाल न हो जाएं, तब तक प्रतीक्षा करें।"

उन्होंने यह भी बताया कि मंडी के डीसी ने रेड अलर्ट जारी किया है, और प्रशासन की अनुमति के बाद ही वह वहां जाएंगी। इसके कुछ दिनों बाद कंगना प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं और कई पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, उनका दुख बांटा और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म