न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 3 लोगों ने खुद को पुलिस बता नाबालिग से किया गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन युवकों पर पुलिसकर्मी बनकर धमकाने का आरोप है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 22 Sep 2026 8:28:16

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 3 लोगों ने खुद को पुलिस बता नाबालिग से किया गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास एक पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर किशोरी और उसके 17 वर्षीय दोस्त को धमकाया और इसके बाद किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही ऐक्शन में आई दिल्ली पुलिस ने मंगलवार तड़के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम आसिफ है। पुलिस इस मामले में आगे जांच के साथ ही दो और आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना की जांच के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

मंदिर में दर्शन के बाद पार्क पहुंची थी किशोरी

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, किशोरी सोमवार, 21 सितंबर की शाम करीब 7 बजे अपने नाबालिग पुरुष मित्र के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी। दर्शन करने के बाद दोनों लगभग 7:30 बजे मंदिर के पास स्थित पार्क की ओर गए।

इसी दौरान करीब 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और किशोरी तथा उसके दोस्त को धमकाया। इसके बाद तीनों ने किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया।

रात 8:45 बजे पुलिस को मिली सूचना


पुलिस के अनुसार, कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के बीच स्थित पार्क में कथित घटना की सूचना रात करीब 8:45 बजे पीसीआर कॉल के जरिए मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया।

पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किया है। मामले में पॉक्सो अधिनियम समेत संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की कोशिश

जांच एजेंसियां पार्क और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस घटना के क्रम तथा इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी