Shri Jagdeep Dhankhar Ji has got many opportunities to serve our country in various capacities, including as the Vice President of India. Wishing him good health.
राज्यसभा में हरिवंश ने की कार्यवाही की अध्यक्षता
श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उà¤
धनखड़ के इस्तीफे के एक दिन बाद, मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने संचालित की। आमतौर पर धनखड़ ही इस भूमिका में होते थे, लेकिन उनके इस्तीफे के बाद यह कार्यभार उपसभापति को सौंप दिया गया।
74 वर्षीय जगदीप धनखड़ ने 10 अगस्त 2022 को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी और उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था। उन्होंने सिर्फ तीन साल में ही पद छोड़ दिया। यह इस्तीफा भी उस समय आया जब संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है, जिससे इसे लेकर और अधिक राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
स्वास्थ्य को लेकर पहले भी रही समस्याएं
धनखड़ की दिल्ली स्थित एम्स में हाल ही में एंजियोप्लास्टी हुई थी। इससे पहले मार्च 2025 में उन्हें कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में उन्हें बार-बार थकान और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं हो रही थीं। इन स्थितियों के चलते डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सख्त सलाह दी थी, जो उनके इस्तीफे की एक प्रमुख वजह मानी जा रही है।
विपक्ष ने उठाए सवाल, इस्तीफे को बताया “राजनीतिक”
धनखड़ के इस्तीफे को लेकर विपक्ष ने भी सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी कर कहा कि धनखड़ का इस्तीफा उनके कार्यकाल की परिस्थितियों और उन्हें इस पद तक लाने वालों की नीयत पर सवाल खड़े करता है।
रमेश ने यह भी दावा किया कि सोमवार को दोपहर 12:30 बजे उन्होंने राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की अध्यक्षता की थी। लेकिन, उसके कुछ ही देर बाद ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने तत्काल इस्तीफा दे दिया? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू बैठक में क्यों नहीं पहुंचे। जयराम रमेश के अनुसार, "धनखड़ संसदीय मर्यादा और प्रक्रियाओं को लेकर बहुत सतर्क थे और उनके कार्यकाल में इनका बार-बार उल्लंघन किया गया।"
सरकार की चुप्पी
इस पूरे घटनाक्रम पर सरकार की ओर से अब तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। पीएम मोदी ने जहां व्यक्तिगत स्तर पर शुभकामनाएं दी हैं, वहीं सरकार की ओर से विपक्ष के आरोपों का कोई जवाब नहीं दिया गया है।
क्या हो सकता है अगला कदम?
अब जब उपराष्ट्रपति का पद रिक्त हो गया है, तो निर्वाचन आयोग जल्द ही चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। अगले उपराष्ट्रपति को लेकर राजनीतिक समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है, खासकर बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम एक संभावित चेहरे के तौर पर उभर रहा है। भाजपा के कुछ नेताओं ने भी इसका समर्थन किया है।















