न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडिगो संकट से दिल्ली के व्यापार और पर्यटन को 1000 करोड़ का नुकसान, होटलों की बुकिंग में आई भारी कमी

इंडिगो एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन से दिल्ली के व्यापार और पर्यटन को 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का भारी नुकसान हुआ है। होटल, रेस्तरां, रिसॉर्ट और डेस्टिनेशन वेडिंग बुकिंग प्रभावित, बाजार में फुटफॉल घटा और उद्योग पर प्रत्यक्ष असर पड़ा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Dec 2025 1:09:43

इंडिगो संकट से दिल्ली के व्यापार और पर्यटन को 1000 करोड़ का नुकसान, होटलों की बुकिंग में आई भारी कमी

इंडिगो एयरलाइंस में लगातार हो रही फ्लाइट कैंसिलेशन की समस्या ने दिल्ली के उद्योग, व्यापार और पर्यटन सेक्टर को भारी झटका दिया है। इसके चलते दिल्ली के कारोबारी माहौल पर नकारात्मक असर पड़ा है और होटल, रेस्तरां, रिसॉर्ट व बैंक्वेट बुकिंग जैसी सेवाओं में बड़ी संख्या में रद्दीकरण हुआ है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस संकट ने दिल्ली के कारोबार को 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया है।

फ्लाइट कैंसिलेशन का कारोबार पर असर

1 दिसंबर से अब तक इंडिगो की लगभग 4,000 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। फेडरेशन ऑफ चैंबर्स ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के मुताबिक, अकेले इस फ्लाइट संकट की वजह से दिल्ली के बाजारों और उद्योग को अब तक 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है।

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल के अनुसार, रोजाना दिल्ली एयरपोर्ट से लगभग 1.5 लाख यात्री यात्रा करते हैं, जिनमें 50 हजार से अधिक व्यापारी शामिल हैं। लेकिन इंडिगो की उड़ानों में लगातार रद्दीकरण के कारण बाहर से आने वाले व्यापारियों की संख्या में भारी कमी आई है। इसके चलते दिल्ली के बाजारों में फुटफॉल में लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे व्यापार पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ा है।

प्रदर्शनी और पर्यटन पर बड़ा असर

पिछले सप्ताह न केवल इंडिगो के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ, बल्कि हजारों पर्यटकों और व्यापारियों के कार्यक्रमों पर भी असर पड़ा। प्रगति मैदान और आनंद मंडपम में आयोजित ऑटोमोबाइल, हैंडलूम, टेक्सटाइल, होमफर्निशिंग, ऑटोपार्ट्स जैसी बड़ी प्रदर्शनी में दिल्ली के बाहर से आने वाले हजारों व्यापारियों और पर्यटकों की उम्मीद थी, लेकिन इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने से वे नहीं पहुंच पाए।

दिल्ली में यह मौसम आमतौर पर पर्यटन के लिए सबसे व्यस्त माना जाता है, जो मध्य जनवरी तक चलता है। लेकिन इस बार इंडिगो संकट के चलते क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान हुई होटल, पर्यटन स्थलों और टूरिस्ट वाहन बुकिंग पर भी असर पड़ा है।

टूरिज्म और डेस्टिनेशन वेडिंग में नुकसान

बृजेश गोयल ने बताया कि इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने के कारण दिल्ली के होटल, रेस्तरां, बैंक्वेट, रिसॉर्ट और पर्यटन क्षेत्रों को लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। टूरिस्ट वाहन, गाइड, और अन्य पर्यटन सेवाओं के साथ-साथ डेस्टिनेशन वेडिंग के आयोजन भी प्रभावित हुए हैं। कई मामलों में न केवल मेहमान बल्कि दूल्हा-दुल्हन के परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए, जिससे आयोजनों और सेवाओं में भारी कमी दर्ज की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी