न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IGI एयरपोर्ट पर आई बड़ी तकनीकी खराबी, पार्किंग हुई विमानों से फुल; यात्रियों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर तकनीकी खराबी के कारण हवाई यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एटीसी सिस्टम फेल होने से 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं और एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Nov 2025 11:49:44

IGI एयरपोर्ट पर आई बड़ी तकनीकी खराबी, पार्किंग हुई विमानों से फुल; यात्रियों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह अचानक आई तकनीकी खामी ने हवाई यात्रियों के बीच हड़कंप मचा दिया। देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक पर हुई इस गड़बड़ी के कारण 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि कई यात्रियों को घंटों देरी का सामना करना पड़ा।

स्थिति बिगड़ने के बाद एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की। वहीं, बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट की पार्किंग एरिया पूरी तरह विमानों से भर चुकी है, जिससे दिल्ली की ओर आ रहे विमानों को उतरने में कठिनाई हो रही है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो कई उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, यह समस्या एटीसी (Air Traffic Control) के एएमएस सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण उत्पन्न हुई। यह सिस्टम विमान और एटीसी के बीच संवाद का मुख्य माध्यम होता है। सिस्टम फेल होने के बाद अब इसे ऑटोमेटिक मोड से मैनुअल मोड में संचालित किया जा रहा है, जिससे उड़ानों की रफ्तार धीमी हो गई है और एयर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई है।

उड्डयन विशेषज्ञ मार्क मार्टिन ने इस घटना को विमानन क्षेत्र के लिए गंभीर चेतावनी बताया है। उन्होंने कहा कि “एविएशन इंडस्ट्री को अब भविष्य की ऐसी संभावित तकनीकी चुनौतियों से निपटने के लिए एक बैकअप सिस्टम तैयार रखना होगा। पायलटों और तकनीकी टीम को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।”

वहीं, स्पाइसजेट ने यात्रियों को आगाह किया है कि “तकनीकी दिक्कत के कारण सभी प्रस्थान और आगमन वाली उड़ानों में देरी या बदलाव संभव है।” इंडिगो ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि “एटीसी सिस्टम में खराबी के चलते दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है।”

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा, “दिल्ली में एटीसी सिस्टम की तकनीकी समस्या के चलते सभी एयरलाइनों की उड़ानों में देरी हो रही है। इससे यात्रियों को हवाई अड्डे और विमानों में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस अप्रत्याशित असुविधा के लिए हमें खेद है, और हम यात्रियों के धैर्य की सराहना करते हैं।”

एयरलाइन ने यह भी बताया कि उसके केबिन क्रू और ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को सहायता देने के लिए लगातार सक्रिय हैं, ताकि असुविधा को कम किया जा सके। हालांकि, सामान्य संचालन बहाल होने में अभी कुछ समय लग सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी