न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 महीने बाद पूरी तरह प्राइवेट हो जाएगा IDBI बैंक, सरकार ने तय की अक्टूबर की डेडलाइन

तीन महीने बाद IDBI बैंक पर सरकारी नियंत्रण खत्म हो जाएगा। यह कदम देश के बैंकिंग क्षेत्र के निजीकरण की दिशा में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। सरकार को जहां इससे राजस्व मिलेगा, वहीं निजी निवेशकों को देश के एक मजबूत बैंक के संचालन का अवसर प्राप्त होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 1:48:24

3 महीने बाद पूरी तरह प्राइवेट हो जाएगा IDBI बैंक, सरकार ने तय की अक्टूबर की डेडलाइन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के IDBI बैंक के निजीकरण की अंतिम डेडलाइन तय कर दी है। सरकार ने घोषणा की है कि IDBI बैंक की रणनीतिक बिक्री अक्टूबर 2025 तक पूरी कर ली जाएगी, यानी आगामी तीन महीनों में यह सरकारी बैंक पूरी तरह प्राइवेट हाथों में चला जाएगा। निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी साझा की है।

फाइनल स्टेज में है प्रक्रिया

IDBI बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल संभावित खरीदारों के साथ शेयर खरीद समझौते (SPA) की तैयारी चल रही है और यह प्रक्रिया सही दिशा में आगे बढ़ रही है। यह सौदा बैंकिंग सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा और चर्चित विनिवेश माना जा रहा है।

हिस्सेदारी का पूरा विवरण

IDBI बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 30.48 प्रतिशत है, जबकि बीमा कंपनी LIC के पास 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यानी कुल मिलाकर सरकार और एलआईसी मिलकर इस बैंक की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी निजी निवेशकों को सौंपने जा रहे हैं। यह हिस्सेदारी करीब 33,000 करोड़ रुपये की मानी जा रही है।

इन कंपनियों ने दिखाई रुचि

IDBI बैंक की हिस्सेदारी खरीदने के लिए जिन संभावित निवेशकों को फाइनल लिस्ट में शामिल किया गया है, उनमें शामिल हैं —

—फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स (CSB बैंक की प्रवर्तक)

—एमिरेट्स एनबीडी

—कोटक महिंद्रा बैंक

इन कंपनियों को जल्दी ही अपनी वित्तीय बोलियाँ जमा करनी होंगी, जिसके बाद सरकार सबसे उपयुक्त बोलीदाता के साथ SPA को अंतिम रूप देगी।

सरकार को मिलेगा पूंजी लाभ

IDBI बैंक की रणनीतिक बिक्री से सरकार को ब्याज मुक्त पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी। वित्त वर्ष 2025–26 के लिए सरकार ने विनिवेश और संपत्ति मुद्रीकरण से 47,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। यह सौदा इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मिल सकती है प्रबंधन की पूरी आज़ादी

बिक्री प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए सरकार शेयर खरीद समझौते में संभावित खरीदारों को बैंक के प्रबंधन में पूरी स्वतंत्रता देने का प्रस्ताव भी कर सकती है। इसका मतलब है कि खरीदार बैंक के संचालन, कर्मचारियों और प्रबंधन में अपनी पसंद से बदलाव कर सकेगा।

कर्मचारियों के हितों का रखा जाएगा ध्यान

हालांकि बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के तहत कोई भी शेयरधारक या उसके साथ जुड़े साझेदार 26 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग अधिकार नहीं रख सकते, भले ही उनके पास हिस्सेदारी ज्यादा हो। ऐसे में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए SPA में आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे।

भारत का दूसरा सबसे बड़ा निजीकरण सौदा

यह सौदा फ्लिपकार्ट-वॉलमार्ट सौदे के बाद भारत में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा निजीकरण सौदा होगा। बैंकिंग, फाइनेंस और बीमा (BFSI) क्षेत्र में तो यह अब तक का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर