न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अस्पताल बनाम बीमा कंपनियां: कैशलेस इलाज पर संकट, सितंबर से लाखों पॉलिसीधारकों को बड़ा झटका

स्वास्थ्य सेवाओं और बीमा कंपनियों के बीच खींचतान गहराती जा रही है। देशभर के लगभग 15,000 अस्पतालों ने घोषणा की है कि वे 1 सितंबर से बजाज एलायंज के बीमाधारकों को कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं देंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 12:29:25

अस्पताल बनाम बीमा कंपनियां: कैशलेस इलाज पर संकट, सितंबर से लाखों पॉलिसीधारकों को बड़ा झटका

स्वास्थ्य सेवाओं और बीमा कंपनियों के बीच खींचतान गहराती जा रही है। देशभर के लगभग 15,000 अस्पतालों ने घोषणा की है कि वे 1 सितंबर से बजाज एलायंज के बीमाधारकों को कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं देंगे। इसका सीधा असर लाखों लोगों पर पड़ेगा जिन्हें अब इलाज का खर्च खुद वहन करना होगा और बाद में बीमा क्लेम के जरिए पैसे की वापसी लेनी पड़ेगी।

क्यों छिड़ा विवाद?

अस्पतालों का आरोप है कि बजाज एलायंज जैसी बीमा कंपनियां पुराने कॉन्ट्रैक्ट रेट्स पर अड़ी हुई हैं और इलाज की नई दरें मानने को तैयार नहीं हैं। उल्टा दबाव यह है कि अस्पताल और भी कम टैरिफ पर सेवाएं दें। कई अस्पतालों का कहना है कि बीमा कंपनियां इलाज का पूरा बिल भेजे जाने के बाद बिना चर्चा किए राशि में कटौती कर देती हैं। यही वजह है कि एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (AHPI) ने अपने सदस्य अस्पतालों को कैशलेस सुविधा रोकने का निर्देश दिया है।

मरीजों पर सीधा असर

मरीजों का इलाज बंद नहीं होगा, लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती होने या ऑपरेशन कराने पर पूरा बिल अपनी जेब से देना होगा। बाद में यह राशि बीमा कंपनी से रीइम्बर्समेंट के रूप में मिलेगी। हालांकि, इस प्रक्रिया में समय और असुविधा दोनों बढ़ेंगे। यही कारण है कि मरीजों और उनके परिवारों में चिंता का माहौल है।

कॉमन इंपैनलमेंट पर खींचतान

बीमा नियामक संस्था इरडा (IRDAI) ने कैशलेस सुविधा को आसान बनाने के लिए “कॉमन इंपैनलमेंट” का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत एक साझा पैनल बनाया जाएगा, जिससे सभी बीमा कंपनियों और अस्पतालों के लिए एक समान प्रक्रिया लागू होगी।

इसके फायदे होंगे कि –

—मरीज किसी भी अस्पताल में बिना एडवांस पेमेंट इलाज करा पाएंगे।

—इंश्योरेंस कंपनी बदलने या टॉप-अप पॉलिसी लेने पर भी प्रक्रिया आसान होगी।

—साझा डेटाबेस से पता चल सकेगा कि कौन-सा अस्पताल किस पॉलिसी में कवर है।

—तय मानकों से अस्पतालों की क्वालिटी सुनिश्चित होगी।

—समान नियमों से क्लेम रिजेक्शन की घटनाएं कम होंगी।

बड़े बनाम छोटे अस्पताल

जहां छोटे अस्पताल इस सिस्टम के पक्ष में हैं क्योंकि इससे उन्हें ज्यादा मरीज मिलेंगे, वहीं बड़े अस्पतालों को इससे आपत्ति है। उनका कहना है कि कॉमन इंपैनलमेंट का मौजूदा ड्राफ्ट एकतरफा है और बीमा कंपनियों के पक्ष में झुका हुआ है। पैकेज रेट्स और पेमेंट शर्तें अवास्तविक हैं। बढ़ती मेडिकल महंगाई के बावजूद दरें अपडेट नहीं की जा रहीं, जिससे अस्पतालों पर दबाव बढ़ रहा है और इलाज की क्वालिटी पर असर पड़ सकता है।

यदि 31 अगस्त तक कोई समाधान नहीं निकला तो अन्य बीमा कंपनियों जैसे केयर हेल्थ इंश्योरेंस के साथ भी यही स्थिति बन सकती है। ऐसे में आने वाले समय में लाखों पॉलिसीधारकों को कैशलेस सुविधा से वंचित होना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर