न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्रेटर नोएडा: बहन से मिलने आए युवा डॉक्टर ने 21वीं मंजिल से कूदकर दी जान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-2 सोसाइटी में एक दर्दनाक घटना घटी, जहां 29 वर्षीय डॉक्टर ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में मानसिक तनाव और बीमारी की आशंका जताई गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 8:04:53

ग्रेटर नोएडा: बहन से मिलने आए युवा डॉक्टर ने 21वीं मंजिल से कूदकर दी जान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-2 सोसाइटी में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 21वीं मंजिल से कूदकर एक 29 वर्षीय डॉक्टर ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वह अपनी मां के साथ सोसाइटी में रहने वाली बहन से मिलने आए थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रहा था।

बिसरख कोतवाली पुलिस के अनुसार मृतक का नाम शिवा शर्मा था, जो मथुरा के गोविंद नगर स्थित महाविद्या कॉलोनी में अपने परिवार संग रहते थे। शिवा ने मुंबई से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और अगले महीने नासिक में इंटर्नशिप शुरू करने वाले थे। रविवार को वह अपनी मां के साथ बहन के घर पहुंचे थे, लेकिन सोमवार दोपहर अचानक उन्होंने बालकनी से छलांग लगा दी।

सोसाइटी के लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मानसिक बीमारी की आशंका

जांच अधिकारियों ने बताया कि शिवा लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और बेंगलुरु से उनका इलाज भी चल रहा था। माना जा रहा है कि इसी बीमारी के चलते उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। हालांकि पुलिस आत्महत्या की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए गहराई से जांच कर रही है।

सेंट्रल नोएडा की एडीसीपी शैव्या गोयल ने कहा, “घटना में साफ दिख रहा है कि युवक मानसिक तनाव में था। परिवार से हुई शुरुआती बातचीत में भी यही बात सामने आई है, लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।”

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे के बाद शिवा की मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के समय दोनों घर के अंदर कमरे में थीं, जबकि शिवा बाहर आकर सीधे नीचे कूद गए। शोर सुनकर जब मां और बहन बाहर भागीं तो उनका दिल दहल गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। थोड़ी देर में परिजन और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए और सभी का हाल बेहाल हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर