न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सिल्वर ₹10,600 टूटी, गोल्ड हुआ ₹3,700 सस्ता

निवेशकों और आभूषण प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर है। कीमती धातुओं के बाजार में बुधवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना जहां ₹3,700 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में ₹10,600 प्रति किलो तक की गिरावट देखी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Oct 2025 10:48:49

सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सिल्वर ₹10,600 टूटी, गोल्ड हुआ ₹3,700 सस्ता

नई दिल्ली। निवेशकों और आभूषण प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर है। कीमती धातुओं के बाजार में बुधवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना जहां ₹3,700 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में ₹10,600 प्रति किलो तक की गिरावट देखी गई है।

यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब दीपावली और धनतेरस के बाद बाजार में खरीदारी का रुझान धीमा पड़ता है। अब कम कीमतों पर सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।

24 कैरेट सोना ₹1,23,907 प्रति 10 ग्राम पर

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,23,907 प्रति 10 ग्राम हो गई है।

पहले यही सोना ₹1,27,633 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा था — यानी कीमतों में ₹3,726 की कमी आई है।

इसी तरह, 22 कैरेट सोना घटकर ₹1,13,499 प्रति 10 ग्राम रह गया है, जबकि पहले यह ₹1,16,912 था। 18 कैरेट सोने की कीमत भी घटकर ₹92,930 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जो पहले ₹95,725 थी।

चांदी ₹1,52,501 प्रति किलो पर आई

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट आई है। चांदी ₹10,549 सस्ती होकर ₹1,52,501 प्रति किलो पर आ गई है, जबकि सोमवार को यह ₹1,63,050 प्रति किलो थी। दीपावली की छुट्टियों के चलते मंगलवार को बुलियन मार्केट बंद था, और ताज़ा रेट बुधवार को जारी किए गए।

फ्यूचर मार्केट में भी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। दिसंबर 2025 के सोना कॉन्ट्रैक्ट में 5.21% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह ₹1,21,590 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 3.09% गिरकर ₹1,45,680 प्रति किलो पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दिखी कमजोरी

वैश्विक बाजारों में भी कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का रुख जारी है। कॉमैक्स (COMEX) पर सोना 1.56% टूटकर $4,043.19 प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 0.29% की गिरावट के साथ $47.53 प्रति औंस पर रही। जानकारों का कहना है कि यह गिरावट वैश्विक आपूर्ति बढ़ने, अमेरिकी बाजार में स्थिरता और अमेरिकी प्रशासन की टैरिफ नीति में नरमी के कारण आई है।

खरीददारों के लिए सुनहरा अवसर

विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए सही समय है, क्योंकि कीमतों में हाल की तेज गिरावट के बाद जल्द ही बाजार में सुधार की संभावना जताई जा रही है।

विवाह सीज़न के करीब आने से आने वाले सप्ताहों में डिमांड फिर से बढ़ सकती है, जिससे दरों में उछाल संभव है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी बड़ी परीक्षा, बुमराह-बोल्ट जैसे दिग्गजों का करना होगा सामना
RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी बड़ी परीक्षा, बुमराह-बोल्ट जैसे दिग्गजों का करना होगा सामना
IPL 2026 Points Table: कोलकाता बनाम पंजाब मैच बारिश में फंसा, फिर भी बदली अंक तालिका, कुछ टीमों का खाता अभी भी नहीं खुला
IPL 2026 Points Table: कोलकाता बनाम पंजाब मैच बारिश में फंसा, फिर भी बदली अंक तालिका, कुछ टीमों का खाता अभी भी नहीं खुला
बारिश ने रोक दिया पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच, दोनों टीमों में बंटे 1-1 अंक
बारिश ने रोक दिया पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच, दोनों टीमों में बंटे 1-1 अंक
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे