न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: द्वारका में 3 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली के द्वारका में डीपीएस समेत तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस, बम निरोधक दस्ते और दमकल की टीम मौके पर पहुँचीं, स्कूल खाली कराए गए और छात्र सुरक्षित घर भेजे गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Aug 2025 8:44:22

दिल्ली: द्वारका में 3 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली के द्वारका इलाके में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई, जब तीन प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना पुलिस को मिली। धमकी मिलने के बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), श्रीराम वर्ल्ड स्कूल और मॉर्डन स्कूल की इमारतों को तुरंत खाली कराया गया। सभी छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को सुबह करीब 7:24 बजे यह कॉल मिली कि द्वारका स्थित डीपीएस और अन्य स्कूलों में बम रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें, बम निरोधक दस्ते और दमकल विभाग मौके पर पहुँच गए। तीनों स्कूलों की बिल्डिंग की गहन तलाशी शुरू की गई।

अफरा-तफरी और एहतियाती कदम

अचानक मिली इस धमकी से छात्रों और अभिभावकों में घबराहट फैल गई। हालांकि, अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और किसी भी अनहोनी की आशंका को टाल दिया। फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे परिसर को सील कर तलाशी अभियान जारी रखा है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब दिल्ली या देशभर के स्कूल-कॉलेजों को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा हो। बीते कुछ महीनों में कई बार ईमेल या फोन कॉल के ज़रिए स्कूलों और हवाई अड्डों पर बम होने की झूठी खबरें दी गई हैं। हर बार जांच में ये धमकियां सिर्फ़ अफवाह साबित हुईं।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और कॉल करने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी के पीछे शरारत थी या कोई बड़ी साजिश।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर