न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बेबी आई लव यू...’ स्वामी चैतन्यानंद पर छात्राओं के साथ लगातार उत्पीड़न के आरोप, एयरफोर्स ग्रुप कैप्टन ने भी दर्ज की शिकायत

दिल्ली के वसंत कुंज आश्रम के स्वामी चैतन्यानंद पर श्री शारदा इंस्टिट्यूट की छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न, देर रात अश्लील मैसेज और मार्कशीट में छेड़छाड़ के गंभीर आरोप। एयरफोर्स ग्रुप कैप्टन ने भी शिकायत दर्ज कराई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 12:00:13

‘बेबी आई लव यू...’ स्वामी चैतन्यानंद पर छात्राओं के साथ लगातार उत्पीड़न के आरोप, एयरफोर्स ग्रुप कैप्टन ने भी दर्ज की शिकायत

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक आश्रम के संचालक रहे स्वामी चैतन्यानंद पर कई छात्राओं ने गंभीर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की छात्राओं ने दावा किया है कि चैतन्यानंद ने देर रात अश्लील मैसेज भेजकर, व्यक्तिगत उत्पीड़न करके और मार्कशीट में छेड़छाड़ कर उन्हें मानसिक और शैक्षणिक दबाव में रखा। अधिकारियों और सूत्रों के अनुसार, इस मामले में कुल 30 से ज्यादा छात्राओं ने आरोप लगाए हैं। इसमें एक पूर्व छात्रा और भारतीय वायुसेना की ग्रुप कैप्टन भी शामिल हैं। उन्होंने सबसे पहले यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को खत और ईमेल भेजकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि चैतन्यानंद लंबे समय से लड़कियों और महिला स्टाफ के साथ आपत्तिजनक व्यवहार कर रहा था।

रातभर भेजे जाते थे अश्लील मैसेज

छात्राओं ने पुलिस में बयान दर्ज कराए कि स्वामी चैतन्यानंद उन्हें व्हॉट्सएप और अन्य माध्यमों से रातभर अश्लील मैसेज भेजता था। एक छात्रा ने बताया कि उसे 'बेबी' कहकर बुलाया गया और उसका वीडियो बनाकर उसका मजाक उड़ाया गया। वहीं 35 छात्राओं ने आरोप लगाया कि जून 2025 में ऋषिकेश टूर के दौरान भी स्वामी ने देर रात तक उन्हें परेशान किया। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि स्वामी उनकी मार्कशीट में छेड़छाड़ करता था और रिजल्ट खराब करने की धमकी देकर दबाव डालता था। मार्च 2025 में किसी पूजा का बहाना बनाकर लड़कियों को अपने पास बुलाया और वापसी के समय गाड़ी में उनके साथ गलत हरकत की।

दबाव और आर्थिक वर्ग

FIR में छात्राओं ने स्पष्ट किया कि स्वामी उनके करियर को लेकर दबाव बनाता और उन्हें अपने मन के अनुरूप काम करने के लिए मजबूर करता। ज्यादातर पीड़ित छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार (EWS कैटेगरी) से हैं। 21 साल की एक छात्रा ने कहा कि स्वामी पहली मुलाकात से ही उसे गलत नजरों से देखता था। उसने बार-बार कहा, "बेबी, आई लव यू, तुम बहुत खूबसूरत हो।" जानकारी के अनुसार, 2009 से अब तक स्वामी पर लगातार छेड़छाड़, फर्जीवाड़ा और पहचान पत्र के गलत इस्तेमाल के आरोप लगते रहे हैं।

महिला स्टाफ की भूमिका

छात्राओं का दावा है कि तीन सीनियर महिला टीचर्स ने भी लड़कियों पर दबाव डाला और चैतन्यानंद के खिलाफ जुटाए गए सबूत डिलीट करने को कहा। आरोप है कि कुछ महिला स्टाफ ने भी लड़कियों को स्वामी की बात मानने के लिए मजबूर किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर