न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चैतन्यानंद सरस्वती: बाबा के गुनाहों की कहानी, जिन लड़कियों ने नहीं मानी बात, उन्हें ऐसे करता था टार्चर

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट में छात्राओं के साथ यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला। चैतन्यानंद सरस्वती फरार, पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 9:23:03

चैतन्यानंद सरस्वती: बाबा के गुनाहों की कहानी, जिन लड़कियों ने नहीं मानी बात, उन्हें ऐसे करता था टार्चर

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च में छात्राओं के साथ यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। पीड़ित छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से थीं, जिन पर चैतन्यानंद सरस्वती ने अपनी मनमानी चलाने का पूरा नियंत्रण किया। उसने किसी को डराकर तो किसी को विदेश यात्रा का लालच देकर फंसाया। संस्थान के भीतर पूरी सत्ता उसके हाथ में होने के कारण छात्राएं लंबे समय तक भय और संकोच के चलते चुप रहीं। लेकिन जैसे-जैसे उसके दबाव और मनमानी बढ़ती गई, आखिरकार कुछ छात्राओं ने साहस जुटाकर पुलिस को पूरा मामला बताया। फिलहाल आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती संस्थान छोड़कर फरार है।

हॉस्टल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे और निगरानी

सूत्रों के अनुसार, चैतन्यानंद ने इंस्टीट्यूट के हॉस्टल के लगभग सभी स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे, यहां तक कि बाथरूम के आसपास भी। वह लगातार सभी फुटेज देखता और छात्राओं से व्यक्तिगत सवाल करता। छात्राओं का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर लगे ये कैमरे वास्तव में उनके हर कदम पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे।

अश्लील सवाल और निजी दबाव

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि चैतन्यानंद उनसे अश्लील सवाल पूछता था, जैसे किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं या नहीं और यदि बनाए हैं तो कंडोम का इस्तेमाल हुआ या नहीं। इसके साथ ही वह रात के समय व्हाट्सएप संदेश भेजता था, जिनमें अश्लील और प्यार भरे शब्द शामिल थे। कई छात्राओं ने यह भी बताया कि उन्हें देर रात उसके निजी कक्ष में बुलाया जाता और विदेशी यात्रा के लिए दबाव डाला जाता। एक छात्रा ने यह भी बताया कि उसे मथुरा ले जाने की कोशिश भी की गई।

विरोध करने पर भयंकर कार्रवाई

जो छात्राएं उसके दबाव और शोषण का विरोध करती थीं, उन्हें परेशान किया जाता। उनकी उपस्थिति रिकार्ड घटाई जाती, अंक कम किए जाते और डिग्री रोक दी जाती। एफआईआर में तीन महिला स्टाफ के नाम भी शामिल हैं, जिनमें एक एसोसिएट डीन शामिल है। उन पर छात्राओं पर दबाव डालने, सबूत मिटाने और पहचान छिपाने के लिए नाम बदलवाने का आरोप है।

एक पीड़िता ने बताया कि उसे मोबाइल फोन से वंचित कर हॉस्टल में अलग-थलग किया गया और उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी गई। साथ ही धमकी दी गई कि यदि उसने विरोध किया तो उसका मामला प्रभावशाली लोगों के सामने उजागर कर दिया जाएगा।

आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती अभी फरार

60 वर्षीय चैतन्यानंद सरस्वती अगस्त से फरार है। पुलिस के अनुसार, वह लगातार भेष और ठिकाना बदल रहा है और खुद को पकड़ने से बचने की कोशिश कर रहा है। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है।

श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च शृंगेरी पीठ के अधीन है। पीठ ने ही पुलिस में आरोपी चैतन्यानंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?