सड़क पर आपकी सुरक्षा सर्वोपरि है। ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वाà¤
चालान को चुनौती देने की सुविधा भी उपलब्ध
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि चालान को लेकर लोगों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति अपने चालान को गलत मानता है तो वह पहले ऑनलाइन माध्यम से उसे चुनौती दे सकता है।
यदि ऑनलाइन स्तर पर समाधान नहीं निकलता है, तो संबंधित व्यक्ति कोर्ट में भी अपना पक्ष रख सकता है। लेकिन तय समय सीमा में कोई कार्रवाई न करने पर चालान को स्वतः स्वीकार माना जाएगा।
सख्त नियमों का मकसद क्या है?
इन नए नियमों का मुख्य उद्देश्य राजधानी में ट्रैफिक अनुशासन को बेहतर बनाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। सरकार का मानना है कि समय पर चालान निपटाना और बार-बार नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई से लोगों में जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी और सड़क सुरक्षा मजबूत होगी।















