न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी

दिल्ली में संसद के मानसून सत्र के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी। कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन, भारी वाहनों पर रोक और लोगों से वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल की अपील।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 20 Jul 2026 11:20:23

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। इसे देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संसद भवन और उसके आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने बताया है कि कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा, जबकि भारी वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले अपने मार्ग की जानकारी जरूर ले लें और व्यस्त समय में प्रभावित सड़कों से बचें।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि 20 जुलाई से लोकसभा और राज्यसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इस दौरान नई दिल्ली क्षेत्र में वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा प्रबंधों के कारण ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

इन प्रमुख मार्गों पर जाने से बचने की सलाह

पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना जताई है। इनमें रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड शामिल हैं। इन मार्गों पर सुरक्षा कारणों से आवाजाही सीमित रह सकती है।

इन चौराहों पर भी रह सकता है ट्रैफिक का दबाव

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों को विजय चौक, पटेल चौक गोलचक्कर, बोट क्लब, बूटा सिंह गोलचक्कर, रेल भवन गोलचक्कर, प्राइम चौक गोलचक्कर, सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर, जीआरजी गोलचक्कर और जलेबी चौक गोलचक्कर जैसे प्रमुख चौराहों से भी बचने की सलाह दी है। इन स्थानों पर सुरक्षा जांच और यातायात नियंत्रण के चलते सामान्य से अधिक भीड़ रहने की संभावना है।

वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

यात्रा को आसान बनाने के लिए पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं। इनमें जनपथ, मान सिंह रोड, अकबर रोड, विनय मार्ग, कनॉट प्लेस का आउटर सर्कल, तीन मूर्ति मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शांति पथ, आरएमएल गोलचक्कर, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद रोड, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, 11 मूर्ति, पंचशील मार्ग और सरदार पटेल मार्ग शामिल हैं। इन रास्तों का उपयोग कर लोग अपने गंतव्य तक अपेक्षाकृत आसानी से पहुंच सकते हैं।

यात्रियों से सहयोग की अपील

दिल्ली पुलिस ने आम लोगों ने अपील करते हुए कहा, "गाड़ी चलाने वालों से अनुरोध है कि वे धैर्य रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और आसानी से यात्रा के लिए ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें। मुख्य चौराहों पर तैनात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावा रीयल-टाइम अपडेट और मदद के लिए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से माध्यमों: वेबसाइट- https://traffic.delhipolice.gov.in, फेसबुक- https://www.facebook.com/dtptraffic, एक्स- https://x.com/dtptraffic, इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/dtptraffic, व्हाट्सएप- 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर- 1095/011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं।

कई मेट्रो स्टेशन भी अगले आदेश तक बंद

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भी कई स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। डीएमआरसी के अनुसार जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक यात्रियों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में इन स्टेशनों का उपयोग करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक स्टेशन और मार्ग चुनने की सलाह दी गई है। राजधानी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत